आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा और इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं एलिमिनेटर मैच में राजस्थान का सामना हैदराबाद से होगा और इस मैच में जीतने वाले टीम पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम से दूसरे क्वालिफायर में भिड़ेगी और जिसे जीत मिलेगी वो फाइनल में पहुंच जाएगी। इसके बाद फाइनल मुकाबले 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के प्लेऑफ से पहले आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने प्लेऑफ में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था।

शुभमन गिल के नाम है प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम पर दर्ज है। गिल ने साल 2023 में मुंबई के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में 129 रन की तगड़ी पारी खेली थी और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं इस लिस्ट में सहवाग दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2014 में दूसरे क्वालिफायर में सीएसके के खिलाफ 122 रन की पारी खेली थी। इस सूची में तीसरे स्थान पर शेन वॉटसन हैं जिन्होंने साल 2018 के फाइनल में हैदराबाद के खिलफ 117 रन बनाए थे।

आपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रिद्धिमान साहा चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2014 के फाइनल में केकेआर के विरुद्ध 115 रन की पारी खेली थी जबकि पांचवें स्थान पर मुरली विजय हैं जिन्होंने साल 2012 में दूसरे क्वालिफायर मैच में 113 रन बनाए थे। रजत पाटीदार भी इस लिस्ट में हैं जिन्होंने साल 2022 में एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 112 रन की पारी खेली थी जबकि जोस बटलर ने साल 2022 में दूसरे क्वालिफायर मैच में आरसीबी के विरुद्ध 106 रन ठोके थे।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 बैटर

◉ 129: शुभमन गिल बनाम MI (क्वालिफायर 2, 2023)
◎ 122: वींरेंद्र सहवाग बनाम CSK (क्वालिफायर 2, 2014)
◎ 117: शेन वॉटसन बनाम SRH (फाइनल, 2018)
◎ 115: रिद्धिमान साहा बनाम KKR (फाइनल, 2014)
◎ 113: मुरली विजय बनाम DC (क्वालिफायर 2, 2012)
◉ 112: रजत पाटीदार बनाम LSG (एलिमिनेटर, 2022)
◎ 106: जोस बटलर बनाम RCB (क्वालिफायर 2, 2022)

ऋतुराज-रहाणे ओपनर; सूर्यकुमार, पंत, बुमराह भी शामिल; लीग स्टेज के बाद IPL 2026 की सबसे खराब प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 में कई ऐसे प्लेयर रहे जिन्होंने अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अच्छा करने के लिए 70 मैचों के दौरान जूझते नजर आए। अब इस सीजन के लीग स्टेज के बाद सबसे खराब प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी गई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)