भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला गया। टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में भारत के टॉप स्कोरर रहे कप्तान शुभमन गिल जिन्होंने 80 रन की पारी खेली और फिर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं अगर पहले वनडे के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर भी टॉप 5 में हैं।

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। एक वक्त मैच फंसने लगा था, तब दोनों ने नाबाद 102 रन की पार्टनरशिप करते हुए भारत को जीत तक पहुंचाया था। अगर पहले वनडे के बाद टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो 4 विकेट लेकर अक्षर पटेल इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। यानी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बापू (अक्षर) का कमाल देखने को मिला है। टॉप 5 गेंदबाजों में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं।

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s6s
शुभमन गिल1180106.67111
जो रूट1176100.0061
लियाम डॉसन116868.0081.9361
अक्षर पटेल1157109.6251
वाशिंगटन सुंदर115282.5441

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
अक्षर पटेल19.559415.506210
प्रसिद्ध कृष्णा110.060225.005000
गुरनूर बरार19.054230.506100
जसप्रीत बुमराह19.054131.003100
शिवम दुबे16.036127.002700

बर्मिंघम में 12 साल बाद जीता भारत

भारतीय टीम ने बर्मिंघम में 12 साल बाद वनडे मुकाबला जीता है। वहीं इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन के इस मैदान पर लगातार सात वनडे मैच जीतने के बाद पिछले 11 साल में पहली बार हारी है। आखिरी बार भी इंग्लैंड को यहां भारत ने ही हराया था। अक्षर पटेल को अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (क्लिक करें और पढ़ें पूरे मैच में क्या-क्या हुआ)

कोहली 5 रन बनाकर बने नंबर 1, टूटा सचिन का रिकॉर्ड; वनडे की 300 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ 5 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वो वनडे की पहली 300 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर बने और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर