शुभमन गिल ने अपने अब तक के छोटे करियर में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। वह सितंबर 2026 के लिए आईसीसी द्वारा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार से नवाजे गए हैं। अपने करियर में गिल को 5वीं बार यह पुरस्कार मिला है। पुरुष क्रिकेट में उनके अलावा कोई भी 3 से ज्यादा यह पुरस्कार नहीं जीत पाया है।

महिला क्रिकेट में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने 5 बार यह अवॉर्ड जीता है। गिल के बाद पुरुष क्रिकेट में दूसरे नंबर पर 3 अवॉर्ड के साथ बाबर आजम मौजूद हैं। अगर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो शुभमन गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से अधिक 2-2 बार यह पुरस्कार जीता है।

वहीं दुनियाभर की बात करें तो इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन और श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस ने भी 2-2 बार आईसीसी का यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

रोहित शर्मा कभी नहीं जीत पाए यह अवॉर्ड

अभिषेक शर्मा और विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। खास बात यह है कि दिग्गज रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक भी बार यह पुरस्कार नहीं जीता। फैंस के लिए यह चौंकाने वाला आंकड़ा हो सकता है।

वहीं भारतीयों की लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और भुवनेश्वर कुमार के भी नाम शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने एक-एक बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली और अभिषेक शर्मा को भी एक-एक बार ही यह अवॉर्ड मिला है।

सबसे ज्यादा बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 11 भारतीय पुरुष क्रिकेटर

क्रम संख्याभारतीय क्रिकेटरICC प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने की संख्या
1.शुभमन गिल5 बार
2.जसप्रीत बुमराह2 बार
3.श्रेयस अय्यर2 बार
4.ऋषभ पंत1 बार
5.रविचंद्रन अश्विन1 बार
6.भुवनेश्वर कुमार1 बार
7.विराट कोहली1 बार
8.यशस्वी जायसवाल1 बार
9.मोहम्मद सिराज1 बार
10.अभिषेक शर्मा1 बार
11.संजू सैमसन1 बार

महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी रिकॉर्ड 6 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बन चुकी हैं। भारत की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा को भी सितंबर 2026 के लिए यह अवॉर्ड मिला। वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं जिन्होंने एक से अधिक बार यह पुरस्कार जीता है।

दोस्त अभिषेक शर्मा को पछाड़ शुभमन गिल बने 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, रचा इतिहास

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के शुरुआती दो वनडे मैचों में 333 रन बनाए। उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाया। भारत ने दोनों मैच आठ विकेट से जीते। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर