भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। भारत ने 2-1 से सीरीज जीती तो तीसरे मुकाबले में पांच विकेट से जीत के बाद कैरेबियाई टीम ने क्रिकेट फैंस के दिल जीते। इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे। तीसरे वनडे में उनका बल्ला नहीं चला लेकिन पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा।

वहीं गेंदबाजों के लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। इस पूरी सीरीज का औसतन स्कोरिंग रेट 7.43 रहा। इस पूरी सीरीज में 2109 रन बने और सिर्फ 283.3 ओवर तीन वनडे मैचों में फेंके गए। किसी भी मैच में पूरे 100 ओवर का खेल नहीं हुआ। फिर भी कुलदीप यादव सबसे ज्यादा 7 विकेट लेकर गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर रहे।

शुभमन गिल ने 3 मैचों में 334 रन बनाए और टॉप पर रहे। वहीं कैरेबियाई कप्तान शाय होप ने भी जलवा दिखाने में कसर नहीं छोड़ी। वह तीन पारियों में 278 रन के साथ दूसरे पर रहे। रोहित शर्मा ने तीन पारियों में 225 रन बनाए और वह चौथे स्थान पर रहे। वहीं विराट कोहली 3 पारियों में 168 रन के साथ छठे स्थान पर रहे और टॉप 5 से बाहर रहे।

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
शुभमन गिल33334167.00135.22399
शाय होप33278139.00112.10266
आमिर जंगू33239119.50135.80255
रोहित शर्मा3322575.00115.382212
जॉन कैंपबेल3317357.67128.15178

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
कुलदीप यादव330.0180723.8616710
जेडन सील्स325.0150443.0017200
प्रसिद्ध कृष्णा215.090335.0010500
गुरनूर बराड़329.1175373.3322000
रविंद्र जडेजा220.0120264.5012900

IND vs WI Highlights: शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे, भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

IND vs WI 3rd ODI Cricket Match: भारत को वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया, लेकिन टीम इंडिया ने इस वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया। वेस्टइंडीज की जीत में शाई होप की नाबाद शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर