भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे। पीटीआई के मुताबिक 27 साल के गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (ग्राउंड ए) में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब के दूसरे एलीट ग्रुप ए मैच में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि गिल टीम के कप्तान नहीं होंगे और उदय सहारन ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

नंबर 4 पर खेल सकते हैं शुभमन गिल

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब की टीम अपना दूसरा मैच छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलेगी और इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी। इससे पहले पंजाब ने सीजन का पहला मैच असम के खिलाफ मुल्लांपुर में खेला था और ये मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन पहली पारी में बढ़त मिलने की वजह से पंजाब को 3 अंक मिले थे। गिल टेस्ट में भारत के लिए नंबर 4 पर खेलते हैं और उम्मीद की जा रही है कि वो छत्तीसगढ़ के खिलाफ इसी क्रम पर बैटिंग करेंगे।

शुभमन गिल को पंजाब की टीम में सहज धवन की जगह शामिल किया गया है, लेकिन पंजाब की प्लेइंग इलेवन में वो जशनप्रीत सिंह की जगह शामिल होंगे। जशनप्रीत सिंह ने इस सीजन के पहले मैच में असम के खिलाफ पंजाब के लिए नंबर 4 पर खेले थे और 59 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गिल छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की कप्तानी करते हैं या फिर उदय सहारन की कप्तानी में खेलते हैं। भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में पंजाब की कमान संभाल रहे हैं और वह चाहेंगे कि उनकी टीम दूसरे मैच में इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल करे।

शुभमन गिल ने आखिरी बार 22 और 23 जनवरी, 2026 को राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था, लेकिन वह दोनों पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 14 रन ही बना सके। पहली पारी में पार्थ भूत ने उन्हें दो गेंदों पर शून्य (डक) पर आउट कर दिया था और दूसरी पारी में भी उसी गेंदबाज ने उनका विकेट लिया था। दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 32 गेंदों में 14 रन बनाए थे और इस मैच में पंजाब को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब की टीम- विहान मल्होत्रा, हरनूर सिंह, उदय सहारण (कप्तान), जशनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), इमानजोत सिंह चहल, हरजस सिंह टंडन, हरप्रीत बराड़, उमेश यादव, गुरनूर बराड़, गुरसिमरन सिंह, अंशुल चौधरी, सनवीर सिंह, अनमोल मल्होत्रा, शुभमन गिल।

छत्तीसगढ़ की टीम- आयुष पांडे, सानिध्य हुरकट, अनुज तिवारी (कप्तान), अमनदीप खरे, मयंक वर्मा (विकेटकीपर), विकल्प तिवारी, अजय जादव मंडल, राहुल प्रधान, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, संदीप वॉरियर, रुद्र प्रताप देहारी, मोहम्मद सोहेल, वाशुदेव बरेठ, प्रतीक यादव, सौरभ मजूमदार, संजीत देसाई, आशुतोष सिंह, जयंत यादव।

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)