भारत के कप्तान शुभमन गिल ने इस बात का मजबूत संकेत दिया है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज के साथ नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को चुना जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि कर्नाटक के तेज गेंदबाज और नए खिलाड़ी गुरनूर बरार में से किसी एक को चुनना मुश्किल फैसला है।
पहला टेस्ट शनिवार से शुरू हो रहा है और जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। भारत के पास तेज गेंदबाजी के लिए चार विकल्प हैं जिनमें से सिराज का खेलना तो तय है, लेकिन टीम को यह तय करना है कि प्लेइंग इलेवन में दूसरा पेसर कौन होगा। उम्मीद की जा रही है कि भारत तीन बाएं हाथ के स्पिनर खिलाएगा जिनमें रविंद्र जडेजा और मानव सुथार पारंपरिक स्पिन का विकल्प देंगे और कुलदीप यादव रिस्ट-स्पिन की विविधता लाएंगे। ऐसे में दूसरे तेज गेंदबाज की जगह चुनना मुख्य सवाल है।
सिराज के साथ कौन होगा दूसरा तेज गेंदबाज
पहले टेस्ट मैच में सिराज के अलावा दूसरा तेज गेंदबाज कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। सिराज के साथ नई गेंद शेयर कौन करेगा इसको लेकर प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार में प्रतिद्वंदिता है। बरार और कृष्णा दोनों ही बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन बरार निचले क्रम पर कुछ रन बनाने की भी क्षमता रखते हैं तो वहीं आकिब नबी पहले टेस्ट मैच के लिए दावेदारी में नहीं हैं। गिल ने पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गुरनूर बरार पुरानी गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हैं क्योंकि वह अच्छी गति के साथ उछाल हासिल कर सकते हैं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा भी हाल के दिनों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जैसा कि हमने वॉर्म-अप मैच में देखा है इसलिए यह तय करना मुश्किल है।
गिल का मानना है कि बुमराह की गैर-मौजूदगी दूसरे तेज गेंदबाजों को आगे आने और जिम्मेदारी संभालने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन यह किसी और के लिए आगे आने का मौका है। असल बात खेल की रफ्तार को समझना है। बुमराह के बाहर होने के बाद सिराज अब टीम में सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। भारत के पास तेज गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध, बरार और हाल ही में टीम में शामिल किए गए आकिब नबी जैसे अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।
सचिन के 203 रन, रैना का डेब्यू टेस्ट शतक, सहवाग के 99 रन, फिर भी नहीं जीता था भारत; श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाए थे 707 रन
श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने जिस टेस्ट मैच में 203 रन की पारी खेली थी और सुरेश रैना ने भी शतक लगाया था उस मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिली थी। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर आउट हो गए थे और अपने शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
