गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया। गिल गुजरात की जीत के नायक रहे और उनकी पारी के दम पर ही राजस्थान को दूसरे क्वालिफायर में गुजरात ने 7 विकेट से हरा दिया। गिल ने इस मैच में 104 रन की पारी खेली और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। गिल ने आरीसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गिल ने तोड़ा रजत का रिकॉर्ड

गिल ने गुजरात के खिलाफ अपना शतक 47 गेंदों पर पूरा किया और वो आईपीएल प्लेऑफ में राजस्थान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। यही नहीं गिल अब बतौर कप्तान आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए साथ ही वो आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बने। गिल ने रजत पाटीदार का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक की सबसे बड़ी पारी साल 2026 में गुजरात के खिलाफ ही क्वालिफायर 1 में नाबाद 93 रन की पारी खेली थी।

IPL Playoffs में कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर

104 रन – शुभमन गिल v RR (2026 Q2)
93* रन – रजत पाटीदार v GT (2026 Q1)
87* रन – श्रेयस अय्यर v MI (2025 Q2)
85 रन – एडम गिलक्रिस्ट v DD (2009 Semis)
79 रन – केएल राहुल v RCB (2022 Eliminator)
69 रन – डेविड वॉर्नर v RCB (2016 Final)
68 रन – रोहित शर्मा v DC (2020 Final)

गिल ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

गिल अपनी शतकीय पारी के बाद आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। गिल ने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक खेले 13 पारियों में कुल 581 रन बनाए हैं जबकि एमएस धोनी ने 23 परियों में कुल 523 रन बनाए थे। गिल अब धोनी से आगे निकल गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना अब भी 24 पारियों में 714 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।

IPL Playoffs में सबसे ज्यादा रन

◎ 714 रन: सुरेश रैना (24 पारियां)
◉ 581 रन: शुभमन गिल (13 पारियां)
◎ 523 रन: एमएस धोनी (23 पारियां)
◎ 439 रन: विराट कोहली (18 पारियां)
◎ 406 रन: सूर्यकुमार (12 पारियां)
◎ 405 रन: रोहित शर्मा (24 पारियां)

वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)