भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में कोलंबो में 50 रन की पारी खेली और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपने 1000 रन भी पूरे किए। यही नहीं गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए और उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। वहीं वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में ओवरऑल बेन स्टोक्स से आगे निकल गए।

गिल निकले कोहली-रोहित से आगे

गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक बतौर कप्तान कुल 1024 रन बनाए हैं और वो भारत की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए। गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में बतौर कप्तान 15 मैचों में कुल 934 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 2023-25 साइकल में 17 मैचों में 864 रन बनाए थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान

प्लेयरमैचपारीरनबेस्ट स्कोरऔसत10050WTC साइकल
शुभमन गिल1017102426968.26522025-27
विराट कोहली1524934254*42.45252019-21
रोहित शर्मा173186413128.8342023-25
विराट कोहली7134157931.92032021-23
रोहित शर्मा71139012035.45102021-23

गिल ने तोड़ा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 ने बतौर कप्तान अब तक 1024 रन बनाए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट कप्तानों की लिस्ट में ओवरऑल बेन स्टोक्स से आगे निकल गए। बेन ने 2023-25 साइकल में बतौर कप्तान कुल 1007 रन बनाए थे जबकि गिल अब उनसे आगे निकलकर 5वें नंबर पर आ गए जबकि बेन छठे नंबर पर खिसक गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जो रूट हैं जिन्होंने बतौर कप्ता 2019-21 साइकल में कुल 1660 रन बनाए थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 कप्तान

प्लेयरदेशमैचपारीरनबेस्ट स्कोर10050WTC साइकल
जो रूटEngland20371660228382019-21
बाबर आजमPakistan142615271964102021-23
जो रूटEngland12231175180*542021-23
दिमुथ करुणारत्नेSri Lanka12231054147282021-23
शुभमन गिलIndia10171024269522025-27
बेन स्टोक्सEngland18321007155172023-25
दिमुथ करुणारत्नेSri Lanka1018999244442019-21

मिचेल स्टार्क नंबर 1, टॉप-10 में 4 भारतीय; WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष दस गेंदबाज

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)