भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड दौरे का आगाज करेगी। पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए पहले ही भारतीय स्क्वाड घोषित हो चुका था। अब भारत की 4 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड घोषित हो गए हैं। पहले तीन वनडे मैचों के लिए कप्तान शुभमन गिल रहेंगे और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

वहीं आखिरी दो वनडे मैचों के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल को टेस्ट की तैयारी के लिए आराम दिया गया है। आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे और इशान किशन को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं पहली बार कुमार कुशाग्र का भी भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चयन हुआ है। तिलक वर्मा की भी वनडे टीम में आखिरी दो वनडे के लिए एंट्री हुई है।

रविंद्र जडेजा को पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया है। अक्षर पटेल वनडे टीम में लौट आए हैं। यानी उनका वनडे करियर अब खतरे में है, इसके संकेत साफ हैं। जडेजा ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खास तौर से प्रभावित नहीं किया था। नितीश कुमार रेड्डी को बतौर पेस ऑलराउंडर टीम में चुना गया है।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (सब्जेक्ट टू फिटनेस), कुलदीप यादव।

आखिरी दो वनडे के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड (सुबह 7.30 बजे IST)
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन (सुबह 7.30 बजे IST)
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन (सुबह 7.30 बजे IST)
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20 होगा रद्द? सीरीज पर मंडराया ड्रॉ होने का खतरा, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता

India vs West Indies 5th T20 Cricket Match Bengaluru Weather Forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का डिसाइडर मैच बेंगलुरु में होना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और अब इस पर ड्रॉ होने का खतरा बना हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर