भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम, एबी डिविलियर्स और एलिएस्टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड एक साथ तोड़ने का शानदार मौका होगा। गिल श्रीलंका की धरती पर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे हैं साथ ही साथ वो पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में यहां कप्तानी भी करने जा रहे हैं। श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलना आसान तो नहीं होगा, लेकिन गिल एक बेहतरीन बैटर हैं और एक शतक लगाते ही वो एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
बाबर आजम, एबी डिविलियर्स और एलिएस्टर कुक के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं गिल
इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस वक्त गिल पांचवें स्थान पर 21 शतक के साथ मौजूद हैं। गिल के साथ 5वें नंबर पर बाबर आजम, एलिएस्टर कुक और एबी डिविलियर्स भी मौजूद हैं जिन्होंने 26 साल की उम्र में 21-21 शतक लगाए थे। अब गिल अगर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगा देते हैं तो वो इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे और आगे निकल जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर 47 शतक के साथ मौजूद हैं जबकि विराट कोहली इस सूची में 34 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार बैटर केन विलियमसन मौजूद हैं जिन्होंने 26 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 26 शतक लगाए थे जबकि चौथे स्थान पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट हैं जिन्होंने कुल 23 शतक लगाए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर – 47 शतक
विराट कोहली – 34 शतक
केन विलियमसन – 26 शतक
जो रूट – 23 शतक
शुभमन गिल – 21 शतक
एलिस्टेयर कुक – 21 शतक
एबी डी विलियर्स – 21 शतक
बाबर आजम – 21 शतक
शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
