शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत की और पहले ही मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। भारत की इस जीत में टीम के गेंदबाजों का जबरदस्त योगदान रहा जिसमें अर्शदीप सिंह ने 4 तो वहीं गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए इसके अलावा 2 विकेट अंशुल कंबोज के खाते में भी गया जो प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस मैच में गिल ने 37 रन की पारी खेली और विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया।

विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऑकलैंड में मुश्किल परिस्थिति में 56 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए और वो नाथन स्मिथ की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने इस मैच में कोहली के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरे विकेट के लिए 104 गेंदों पर 113 रन की शतकीय साझेदारी भी की। गिल ने 37 रन बनाकर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बतौर कप्तान वनडे की पहली 15 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने।

गिल ने वनडे में बतौर कप्तान अब तक 15 पारियों में 81 की औसत से कुल 975 रन बनाए हैं तो वहीं विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर वनडे में अपनी पहली 15 पारियों में 75 की औसत से 972 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर भी हैं जिन्होंने पहली 15 पारियों में 52 की औसत के कप्तान के तौर पर कुल 728 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे की पहली 15 इनिंग में 63 के एवरेज से 697 रन बनाए थे जबकि 5वें नंबर पर मौजूद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 62 की औसत से इतनी पारियों में कुल 620 रन बनाए थे।

वनडे में बतौर कप्तान पहली 15 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान (औसत)

◎ 975 रन: शुभमन गिल (81)
◎ 972 रन: विराट कोहली (75)
◎ 728 रन: सचिन तेंदुलकर (52)
◎ 697 रन: रोहित शर्मा (63)
◎ 620 रन: मोहम्मद अजहरुद्दीन (62)

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)