शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस वनडे सीरीज के पहले मैच में 26 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत की और 75 गेंदों में 80 रन बनाए और इसके बाद क्रैम्प (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने क्रीज पर रहते हुए अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 101 रन की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर ने इस साझेदारी में 35 रन का योगदान दिया।

एजबेस्टन में 80 रन की पारी की बदौलत भारतीय कप्तान के तौर पर गिल के इंटरनेशनल रनों की कुल संख्या 510 हो गई। गिल जिन्हें मई 2025 में भारत का टेस्ट कप्तान और अक्टूबर 2025 में वनडे कप्तान बनाया गया था इंग्लैंड में किसी एक वेन्यू पर 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

शुभमन गिल अब बतौर भारतीय कप्तान इंग्लैंड में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर एजबेस्टन में कुल 469 रन बनाए थे।

गिल अब कोहली से आगे निकल गए और इंग्लैंड में एक वेन्यू पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं जिन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में बतौर कप्तान कुल 322 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान

प्लेयरसालमैचपारीरनबेस्ट स्कोरऔसत10050वेन्यू
शुभमन गिल2025-20262351026925521एजबेस्टन, बर्मिंघन
विराट कोहली2017-201956469149117.2514एजबेस्टन, बर्मिंघन
मोहम्मद अजहरुद्दीन1990-199934322179107.3312ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
विराट कोहली2017-2021683068243.7103केनिंग्टन ओवल, लंदन
विराट कोहली2018-20213427510368.7512ट्रेंट ब्रिज

इशान नंबर 1, अभिषेक दूसरे स्थान पर, तिलक फिसले; T20I बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल

आईसीसी की ताजा टी20 बैटिंग रैंकिंग में तिलक वर्मा को नुकसान हुए और वो नीचे आ गए जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)