गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 19वें मैच में कप्तानी पारी खेली और अर्धशतक लगाया। गिल ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। गिल अब आईपीएल में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।
विराट कोहली से आगे निकले गिल
शुभमन गिल ने इस मैच में अपना अर्धशतक 34 गेंदों पर पूरा किया और 56 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने आईपीएल में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए। गिल ने ये कमाल 118 पारियों में किया और इस लीग में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए और विराट कोहली को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। कोहली ने ये कमाल इस लीग में 128 पारियों में किया था। इस सूची में पहले नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने ऐसा 105 पारियों में किया था।
इस लिस्ट में सुरेश रैना और गौतम गंभीर एक साथ यानी संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। इन दोनों ने इस लीग में अपने 4000 रन 140-140 पारियों में पूरे किए थे जबकि धवन ने ये कमाल 141 इनिंग में की थी और पांचवें स्थान पर हैं। अजिंक्य रहाणे छठे स्थान पर हैं जिन्होंने ऐसा कमाल 144 पारियों में की थी जबकि सूर्यकुमार यादव ने 4000 रन 145 तो वहीं रोहित शर्मा ने इतने रन 147 पारियों में पूरे किए थे।
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले टॉप-9 बैटर्स
105 – केएल राहुल
118 – शुभमन गिल
128 – विराट कोहली
140 – सुरेश रैना
140 – गौतम गंभीर
141 – शिखर धवन
144 – अजिंक्य रहाणे
145 – सूर्यकुमार यादव
147 – रोहित शर्मा
आपको बता दें कि गुजरात और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। गुजरात ने दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में गुजरात के लिए गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली।
संजू ने लगाया IPL 2026 का पहला शतक; टी20 में पूरे किए 400 छक्के, रोहित-कोहली-सूर्यकुमार की खास लिस्ट में हुए शामिल
संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 400 टी20 छक्के लगाने का भी कमाल किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
