भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कोलंबो में पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाए। इस 50 रन की पारी के दम पर गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपने 1000 रन पूरे किए साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किए। इसके अलावा उन्होंने कपिल देव, विराट कोहली और कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

गिल निकले कपिल देव से आगे

शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए और कपिल देव से आगे निकल गए। गिल ने टेस्ट में 3000 रन 26 साल 349 दिन में पूरे किए साथ ही कपिल देव को पीछे छोड़ा जिन्होंने ये कमाल 26 साल 359 दिन की उम्र में किया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में अपने 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

◎ सचिन तेंदुलकर- 23 साल 228 दिन
◎ वीरेंद्र सहवाग- 26 साल 157 दिन
◎ दिलीप वेंगसरकर- 26 साल 263 दिन
◎ शुभमन गिल- 26 साल 349 दिन
◎ कपिल देव- 26 साल 359 दिन

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान 8वीं बार 50 या उससे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया और वो अब बतौर टेस्ट कप्तान पहली 18 पारियों में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे बड़ी पारी खेलने का मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए जिन्होंने ऐसा 7 बार किया था। इस लिस्ट में एमएस धोनी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने बतौर टेस्ट कप्तान पहली 18 पारियों में 11 बार 50 या उससे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया था।

बतौर टेस्ट कप्तान पहली 18 पारियों में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

◎ 11: एमएस धोनी
◎ 09: सुनील गावस्कर
◎08:शुभमन गिल
◎07: विराट कोहली
◎ 06: विजय हजारे

शुभमन गिल ने संगकारा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पहली 18 पारियों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट की पहली 18 पारियों में अब तक कुल 1150 रन बनाए हैं जबकि कुमार संगकारा ने 1149 रन बनाए थे। इस लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन पहले स्थान पर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट की पहली 18 पारियों में कुल 1744 रन बनाए थे।

टेस्ट की पहली 18 पारियों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

◎ 1744 रन: डॉन ब्रैडमैन
◎ 1312 रन: स्टीव स्मिथ
◎ 1302 रन: ग्राहम गूच
◎ 1185 रन: सुनील गावस्कर
◎ 1150 रन: शुभमन गिल
◎ 1149 रन: कुमार संगकारा
◎ 1147 रन: बिल लॉरी

मिचेल स्टार्क नंबर 1, टॉप-10 में 4 भारतीय; WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष दस गेंदबाज

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)