शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हरा दिया। गिल ने पहली बार श्रीलंका की धरती पर किसी टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की और उनकी शुरुआत शानदार रही और भारत को 165 रन से बड़ी जीत मिली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए ये जीत जरूरी थी। श्रीलंका को हराने के साथ ही गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ दिया।
गिल निकले रोहित-कोहली से आगे
शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ दिया और वो अब टेस्ट प्रारूप में भारत की तरफ से बतौर कप्तान पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। भारत की तरफ से कप्तानी करते हुए पहले 10 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 5-5 मैच जीते थे, लेकिन गिल ने छठी जीत हासिल करते हुए इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि गिल ने सौरव गांगुली की बराबरी की जिन्होंने पहले 10 में से बतौर कप्तान कुल 6 मैच ही जीते थे। लिस्ट में पहले नंबर पर 7 मैच जीतने वाले एमएस धोनी मौजूद हैं।
भारतीय कप्तान के तौर पर शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत
◎ 7: एमएस धोनी
◎ 6: शुभमन गिल
◎ 6: सौरव गांगुली
◎ 5: रोहित शर्मा
◎ 5: विराट कोहली
शुभमन गिल ने की बिशन सिंह बेदी की बराबरी
गिल ने श्रीलंका के खिलाफ बतौर टेस्ट कप्तान अपना छठा मैच जीता और वो भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में बिशन सिंह बेदी के साथ संयुक्त रूप से 8वें नंबर पर आ गए। बेदी ने भी बतौर कप्तान टेस्ट प्रारूप में कुल 6 मैच जीते थे। वहीं भारत की तरफ से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले खिलाड़ी विराट कोहली थे जिन्होंने कुल 40 मैच जीते थे जबकि एमएस धोनी 27 जीत के साथ दूसरे तो वहीं गांगुली 21 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन चौथे जबकि रोहित शर्मा 5वें नंबर पर हैं।
भारत के कप्तान द्वारा सर्वाधिक टेस्ट जीत
◎ 40 जीत – विराट कोहली (68 मैच)
◎ 27 जीत – एमएस धोनी (60 मैच)
◎ 21 जीत – सौरव गांगुली (49 मैच)
◎ 14 जीत – मोहम्मद अजहरुद्दीन (47 मैच)
◎ 12 जीत – रोहित शर्मा (24 मैच)
◎9 जीत – सुनील गावस्कर (47 मैच)
◎ 9 जीत – नवाब पटौदी (40 मैच)
◎ 8 जीत – राहुल द्रविड़ (25 मैच)
◎ 6 जीत -शुभमन गिल (10 मैच)
◎ 6 जीत – बिशन सिंह बेदी (22 मैच)
IND vs SL: मानव सुतार 10 विकेट लेकर बने नंबर 1, तोड़ा हरभजन सिंह का 18 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में मानव सुतार ने 10 विकेट लिए और उन्होंने हरभजन सिंह के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मानव सुतार अब श्रीलंका की धरती टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेस्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय बन गए हैं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
