विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत की मौजूदा वनडे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। अगर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव भारतीय क्रिकेटरों की बात करें तो विराट कोहली नंबर 1 पर हैं। वहीं रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे पर कप्तान शुभमन गिल हैं जरूर लेकिन उनके रनों व अनुभव में कोहली और रोहित के मुकाबले जमीन-आसमान का अंतर है।

विराट कोहली अब तक वनडे में 15109 और रोहित शर्मा 12120 रन बना चुके हैं। जबकि गिल के नाम 3713 रन वनडे में दर्ज हैं। वहीं केएल राहुल का अनुभव देखते हुए उन्होंने वनडे में उतने मैच भी नहीं खेले हैं और उनके रन शुभमन गिल से भी कम हैं। इस लिस्ट में राहुल चौथे पर हैं और वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर 5वें स्थान पर हैं।

भारत की वनडे टीम से अंदर-बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। हार्दिक पंड्या भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं और 7वें स्थान पर मौजूद हैं। हार्दिक के बाद इस लिस्ट में 8वें पर इशान किशन मौजूद हैं। किशन ने अब तक 28 पारियों में 1107 वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं। अक्षर पटेल 9वें और ऋषभ पंत लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 एक्टिव भारतीय क्रिकेटर

खिलाड़ीमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट100s50s
विराट कोहली3173051510918358.7894.365579
रोहित शर्मा2912831212026449.2693.383563
शुभमन गिल70693713223*64.01103.311120
केएल राहुल101913541129*51.3192.38920
श्रेयस अय्यर82763136128*45.4497.84524
रविंद्र जडेजा21214229058732.2785.54013
हार्दिक पंड्या9468190492*32.82110.89011
इशान किशन3228110721042.57107.0527
अक्षर पटेल745291864*23.5392.2604
ऋषभ पंत3127871125*33.50106.2115

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

अभिषेक शर्मा नंबर 1, वैभव-रोहित लिस्ट में, कोहिल-गिल बाहर; 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट (T20I+ODI+Test) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अभिषेक शर्मा इसमें भी नंबर 1 पर हैं। जबकि मात्र 10 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। विराट कोहली और शुभमन गिल बाहर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर