भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तानी पारी खेली, लेकिन वो 80 रन के स्कोर पर क्रैंप की वजह से रिटायर आउट होकर मैदान से बाहर चले गए। गिल पहले वनडे मैच में काफी लय में नजर आ रहे थे और वो अपने शतक के करीब भी पहुंच चुके थे। वो अपना शतक भी पूरा कर सकते थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें फिटनेस संबंधी समस्या हो गई।

गिल बेशक 80 रन बनाने के बाद रिटायर आउट होकर मैदान से बाहर चले गए, लेकिन फिर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। गिल ने इस मैच में 80 रन बनाए और साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। गिल ने न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया। वहीं भारत के खिलाफ नाबाद 76 रन की पारी खेलने वाले जो रूट ने टॉप-10 में एंट्री मारी।

शुभमन गिल दूसरे नंबर पर पहुंचे

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले के बाद बात अगर साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी यानी शुभमन गिल मौजूद हैं। गिल ने अब तक साल 2026 में खेले 7 वनडे मैचों में एक शतक के साथ 453 रन बनाए हैं जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद डेरिल मिचेल ने 5 मैचों में 2 शतक के साथ 445 रन बनाए हैं। पहले नंबर पर बांग्लादेश के तंजीद हसन 12 मैचों में 486 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि जो रूट अब 8वें नंबर पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 323 रन बनाए हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं, आगे इसमें बदलाव हो सकते हैं)।

भारत-इंग्लैंड पहले मैच के बाद 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्ट स्कोरओसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
तंजीद हसन2026-20261212148610744.18468103.841514622
शुभमन गिल2026-2026762453154113.25393115.26140608
डेरिल मिचेल2026-2026551445137111.25435102.29220419
तौहीद हृदय2026-2026121144338361.8554779.15031324
दीपेंद्र सिंह ऐरी2026-202687038410054.85377101.85140359
हम्माद मिर्जा2026-2026771375112*62.545482.59120385
नजमुल हुसैन शांतो2026-20261212237110537.150074.2122435
जो रूट2026-2026442323111*161.536488.73130252
लिटन दास2026-20269923007642.8536582.19020196
ब्रैंडन मैकमुलन2026-2026761289100*57.8231125.11202616

युवराज सिंह से आगे निकले अक्षर पटेल, 32 साल 175 दिन की उम्र में खास कमाल कर बने नंबर 1 भारतीय खिलाड़ी

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए और 50 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने ऐसा कमाल करके एक साथ हार्दिक पंड्या और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)