चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस के ओपनर व कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 37 गेंदों पर 64 रन बनाए। गिल ने इस पारी के दौरान अपने 6000 टी20 रन भी पूरे किए साथ ही साई सुदर्शन के साथ इस मैच में शतकीय साझेदार भी की। गिल ने साई के साथ मिलकर इस मैच में कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। शुभमन गिल ने इस पारी के दम पर इस सीजन में अपने 600 रन भी पूरे किए।

गिल ने पूरे किए 6000 रन

गिल ने सीएसके के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 6000 टी20 रन पूरे किए और वो इस प्रारूप में सबसे तेज गति से 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गए। गिल ने ये कमाल 185 पारियों में किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने टी20 में सिर्फ 162 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे।

टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले बैटर्स

162 – क्रिस गेल
165 – बाबर आजम
166 – केएल राहुल
180 – शॉन मार्श
180 – डेवोन कॉनवे
184 – विराट कोहली
185 – शुभमन गिल

गिल-साई ने तोड़ा कोहली-डुप्लेसिस का रिकॉर्ड

गिल और साई के बीच अब तक आईपीएल में कुल 1898 रन की साझेदारी हो चुकी है और वो इस लीग में सबसे ज्यादा बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाले बैटिंग पेयर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। इन दोनों ने कोहली और डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया जिनके बीच बतौर ओपनर कुल 1890 रन की साझेदारी हुई थी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप (औसत व रन रेट)

2220 – डेविड वार्नर, शिखर धवन (औसत: 47.23, आरआर: 8.59)
1898 – शुभमन गिल, साई सुदर्शन (औसत: 67.78, आरआर: 9.87)
1890 – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (औसत: 51.08, आरआर: 9)
1755 – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड (औसत: 47.43, आरआर: 12.41)
1547 – रोहित शर्मा, इशान किशन (औसत: 35.97, आरआर: 9.02)

गिल-साई ने की कई दिग्गजों की बराबरी

टी20 क्रिकेट में गिल और साई के बीच सीएसके के खिलाफ 10वीं शतकीय साझेदारी हुई। इन दोनों ने गेल-कोहली, बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान, एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन तीनों जोड़ियों ने भी टी20 में किसी भी विकेट के लिए अब तक 10-10 शतकीय साझेदारियां की हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियाँ (किसी भी विकेट के लिए)

10 – शुभमन गिल, साई सुदर्शन (46 पारियां)
10 – क्रिस गेल, विराट कोहली (63 पारियां)
10 – बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (75 पारियां)
10 – एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (77 पारियां)

गिल-साई ने कोहली-डुप्लेसिस को पीछे छोड़ा

गिल साई ने इस मैच में अर्धशतकीय साझेदारी भी की और आईपीएल में सबसे ज्यादा ओपनिंग अर्धशतकीय साझेदारी करने के मामले में कोहली और डुप्लेसिस साथ ही अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड से आगे निकल गए। गिल और साई ने बतौर ओपनर आईपीएल में 15वीं अर्धशतकीय साझेदारी की जबकि इन दोनों पेयर ने ऐसा 14-14 बार किया था।

IPL में सबसे ज्यादा 50+ की ओपनिंग पार्टनरशिप

18 – डेविड वॉर्नर, शिखर धवन (48 पारियां)
15 – रोहित शर्मा, ईशान किशन (43 पारियां)
15 – शुभमन गिल, साई सुदर्शन (31 पारियां)
14 – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (38 पारियां)
14 – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड (37 पारियां)

वैभव अब अभिषेक से आगे, रोहित नंबर 4; IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब वैभव पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने इस मामले में अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)