एशियन गेम्स 2026 के लिए संभावित भारतीय पुरुष टीम की लिस्ट आईओए (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन) के भेज दी गई है जिसमें शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर्स शामिल नहीं हैं। साल 2023 में रजत पाटीदार की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उनका नाम इस लिस्ट में नहीं होना काफी चौंकाता है। हालांकि ये सबसे खुशी की बात है कि इस संभावित टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।
एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल
पीटीआई के मुताबिक शुभमन गिल एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे क्योंकि वो उसी समय वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली लंबी व्हाइट-बॉल सीजी में भारतीय पुरुथ क्रिकेट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। एशियन गेम्स और वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली यह बाइलेटरल सीरीज एक ही समय पर पड़ रही है इसलिए शुभमन गिल नेशनल टीम की कप्तानी करेंगे। संभावना ये है कि एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कप्तानी संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर या फिर तिलक वर्मा में से कोई एक कर सकता है।
एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंग, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज का भारत का वनडे लेग 27 सितंबर से शुरू होगा जिसके बाद पांच मैचों की टी20आई सीरीज भी खेली जाएगी। आईओए को भेजी गई सूची में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे बड़े नामों सहित कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि वेस्टइंडीज सीरीज के साथ टकराव के चलते इन खिलाड़ियों की भागीदारी भी संदिग्ध बनी हुई है।
आईओए को भेजी गई संभावित भारतीय टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट
यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमरा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर।
गिल ने खेली IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ी कप्तानी पारी, RCB के कप्तान छूटे पीछे; एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा
गिल गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने और आरसीबी के कप्तान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
