श्रेयस अय्यर एक ऐसे क्रिकेटर जो क्रीज पर होते हैं तो सबको भरोसा होता है कि वो हैं तो चिंता की कोई बात नहीं हम जीत जाएंगे। श्रेयस ने ये भरोसा अपने खेल के जरिए पिछले कई सालों में कमाया है और अपनी इस तरह की छवि बनाना कोई आसान काम नहीं होता। श्रेयस ने ना सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित किया है और अब आलम ये है कि वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि कर दी गई है, लेकिन सबको इंतजार है बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा का जिसमें उन्हें कप्तान बनाया जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि श्रेयस कप्तान बनते हैं तो वो एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव की सफलता को और आगे लेकर जाएंगे और भारतीय टीम क्रिकेट के छोटे प्रारूप में नई ऊंचाईयों को छूएगी। श्रेयस ने टी20 की कप्तानी करते हुए खुद को साबित किया है और उनकी क्षमता से हम सभी परिचित हैं।
ऐसे ही कप्तानी की रेस में आगे नहीं हैं श्रेयस अय्यर
श्रेयस ऐसे ही भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर नहीं खड़े हैं बल्कि उन्होंने टी20 प्रारूप में अपनी कप्तानी के जरिए ये साबित भी किया है कि आखिर वो क्यों इस रेस में सबसे आगे हैं। बात चाहे घरेलू टी20 लीग की हो या फिर आईपीएल की, श्रेयस को जब भी किसी टीम की कप्तानी मिली है उस टीम के प्रदर्शन का स्तर ऊंचा हुआ है। आंकड़े साबित करते हैं कि श्रेयस जिस टीम की कप्तानी करते हैं उसकी सफलता में इजाफा हो जाता है। श्रेयस ने घरेलू स्तर पर मुंबई तो वहीं आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाया है और खुद को बार-बार साबित किया है।
एक ही साल में मुंबई-केकेआर को बनाया था चैंपियन
श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में घरेलू टी20 लीग में मुंबई की टीम को लीड किया था और इस टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था। इस साल इस टी20 लीग में मुंबई की टीम का जीत प्रतिशत 88 था। श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी काबिलियत यह रही है कि उन्होंने कप्तानी करते वक्त कभी भी अपनी बल्लेबाजी पर इस दवाब का असर नहीं पड़ने दिया। यही नहीं श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में अपनी कप्तानी में केकेआर को भी आईपीएल चैंपियन बनाया था और एक साल में उन्होंने मुंबई और केकेआर को चैंपियन बनाने की उपलब्धि अपने नाम की थी।
श्रेयस ने आईपीएल में तीन टीमों को फाइनल में पहुंचाया
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में तीन-तीन टीमें फाइनल में पहुंची थी। श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और फिर पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया है। उन्होंने दिल्ली की कप्तानी साल 2018 से लेकर 2020 तक की और साल 2020 में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया, लेकिन ये टीम जीत नहीं पाई। श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली ने पहली बार आईपीएल फाइनल खेला था। इसके बाद उन्होंने केकेआर की कप्तानी 2022 और 2024 में की और सासल 2024 में इस टीम को फाइनल में पहुंचाते हुए चैंपियन भी बना दिया। वहीं साल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया, लेकिन ये टीम जीत नहीं पाई थी।
श्रेयस की कप्तानी की खासियत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो मैदान पर काफी शांत रहते हैं। वो दवाब को अच्छी तरह से झेलना जानते हैं और अहम मौके पर अपना आपा नहीं खोते हैं। श्रेयस की कप्तानी की शैला काफी हद तक एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तरह ही है। वो गेंदबाजों पर भरोसा करने वाले और मुश्किल स्थिति में साहसिक फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। श्रेयस की ये भी खासियत है कि वो हमेशा युवा खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं जिससे कि वो अपना बेहतर से बेहतर दे सकें। इसके अलावा वो हमेशा कप्तान के रूप में फ्रंट से लीड करना जानते हैं और ऐसे हम साल 2025 आईपीएल के बाद 2026 आईपीएल में भी देख चुके हैं।
आईपीएल में श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड
आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने अब तक तीन टीमों की कप्तानी की है और वो फिलहाल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस ने आईपीएल में अब तक कुल 101 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने 55 मैच जीते हैं और 41 मैचों में उन्हें हार मिली है। इन मैचों में 2 मुकाबले टाई रहे हैं जबकि तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं। इस लीग में बतौर कप्तानी उनकी जीत का प्रतिशत 54.45 का है। श्रेयस अय्यर की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और दिमागी कप्तानों में होती है।
श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट करियर
श्रेयस अय्यर का टी20 करियर अब तक अच्छा रहा है और इससे पता चलता है कि कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद वो अपनी बैटिंग पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ने देते। श्रेयस ने अपने करियर में अब तक 254 टी20 मैचों की 247 पारियों में 7076 रन बनाए हैं। श्रेयस ने इन मैचों में 4 शतक और 48 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका औसत इस दौरान 35.02 और स्ट्राइक रेट 138.47 का रहा है। श्रेयस की बेस्ट पारी टी20 प्रारूप में 147 रन है जो उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर बनाए थे।
रोहित शर्मा नंबर 1, बाबर आजम हैं सूर्यकुमार से आगे; T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, बाबर आजम से पीछे हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
