टीम इंडिया को मार्च में टी20 विश्व चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस ने 3 जून 2026 (बुधवार) को इस खबर पर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से पुष्टि की थी। अब 4 जून गुरुवार की रात इस बात की कुछ रिपोर्ट में जानकारी सामने आ चुकी है कि श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। जबकि वैभव सूर्यवंशी की भी पहली बार टीम इंडिया में एंट्री होना तय है।

एएनआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट किया है कि श्रेयस अय्यर भारत के नए टी20 कप्तान होंगे। जबकि तिलक वर्मा को टी20 में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जाएगा। जबकि ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए होने वाले स्क्वाड में पहली बार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल सकती है। 15 साल के वैभव को पहली बार टीम इंडिया में चुने जाने की खबर इस रिपोर्ट में दी गई है।

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के नाम पर सहमति!

एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टीम इंडिया की टी20 कैप्टेंसी पर गुरुवार को हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में कोई भी चर्चा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान और तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाने पर सहमत हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक अय्यर 6 जून को चयन समिति की बैठक का हिस्सा हो सकते हैं। चयन समिति द्वारा 6 जून को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा।

ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप का बना प्लान!

जबकि क्रिकइंफो ने भी अपनी रिपोर्ट में श्रेयस अय्यर के सूर्यकुमार यादव की जगह भारत के नए टी20 कप्तान बनने पर मुहर लगाई। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने पहली बार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए चुनने का भी मन बना लिया है। यह फैसला 2028 एलए ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप (2028) के लिहाज से लिया गया है।

अब इस दिन होगा आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर और देखें शेड्यूल