श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जिस अंदाज में ये टीम क्रिकेट खेल रही है उससे ऐसा लगता है कि ये टीम इस बार कुछ खास कर सकती है। श्रेयस ने अपनी कप्तानी में पंजाब को पिछले सीजन में फाइनल में पहुंचाया था। पंजाब का अगला मैच अब लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है और इससे पहले श्रेयस ने स्टार स्पोर्टस पर एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया।

रजत पाटीदार हैं सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर

स्टार स्पोर्ट्स पर जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि वो किस क्रिकेटर के सबसे स्टाइलिश मानते हैं। इसका जवाब श्रेयस ने काफी सोच कर दिया और कहा कि अगर मैं इस जनरेशन की बात करूं तो मेरी नजर में सबसे स्टाइलिश आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं। वहीं श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर मैं ओवरऑल बात करूं तो मेरी नजर में सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स हैं।

वैभव हैं फ्यूचर के स्टार क्रिकेटर

श्रेयस अय्यर से जब इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा तो उन्होंने वैभव को फ्यूचर का स्टार करार दिया। वैभव के बारे में बात करते हुए श्रेयस ने कहा कि वैभव में कमाल का टैलेंट है और उनका जो बैट का फ्लो है, यानी वो जिस तरह का रिदम और मोमेंटम क्रिएट करते हैं वो जबरदस्त है। अपने फिटनेस और स्टाइल के बारे में बात करते हुए श्रेयस ने कहा कि जब आप अच्छे दिखते हैं तो अच्छा फील होता है। जब आप अच्छा फील करते हैं तो अच्छा खेलते हैं साथ ही जब आप अच्छा खेलते हैं तो वो आपको अच्छा पे करते हैं।

अभिषेक ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, IPL में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सीेएसके के खिलाफ दमदार पारी खेली और वीरेंद्र सहवाग के इस महारिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक भी लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)