भारतीय टीम को इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में मैनचेस्टर में 4 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अर्शदीप ने जब पहले ओवर में दो विकेट ले लिए थे तब ऐसा लगा कि इंग्लैंड की टीम शायद ही 191 रन बना पाएगी, लेकिन हैरी ब्रुक की टीम ने ये कमाल कर दिया और भारत को हार मिली। भारत को मिली इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बिना नाम लिए रवि बिश्नोई को हार को दोषी साफ तौर पर करार दिया।
श्रेयस ने रवि बिश्नोई को ठहराया दोषी
श्रेयस अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सब जानते हैं कि चीजें कहां बिगड़ी, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता। मुझे लगा कि ठीक है इसके बाद (पहली नो-बॉल के बाद) वह मजबूती से वापसी करेग, लेकिन 17वें ओवर ने हमें बहुत परेशान किया। हालांकि वह इससे सीखेगा। मुझे लगता है कि उतार-चढ़ाव वाले उछाल वाली इस पिच पर यह एक जबरदस्त स्कोर था। शुरुआती 15 ओवरों में हम गेम में हावी थे, लेकिन अचानक जैकब ने जिस तरह से खेला उसका श्रेय उन्हें जाता है।
श्रेयस ने सैम करन की भी तारीफ की जिन्होंने भारत के खिलाफ इस मैच में 3 विकेट लिए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत में ही मैदान के डाइमेंशन और विकेट को समझ लिया था। वह ऑफ स्टंप के ठीक बाहर गेंदबाजी कर रहे थे और यह बहुत अच्छी तरह से प्लान किया गया था। उनमें एक निडर रवैया है और वह बेखौफ हैं। वैसे मेरा हौसला बुलंद है और मुझे पता है कि ये सबसे निचला स्तर है जहां तक आप जा सकते हैं।
रवि ने 4 ओवर में दिए 60 रन
आपको बता दें कि इस मैच में रवि बिश्नोई ने बेहद खराब गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 60 रन लुटा दिए। दूसरी पारी में मैच भारत के पक्ष में नजर आ रहा था, लेकिन श्रेयस ने 17वां ओवर फेंकने के लिए रवि के हाथ में गेंद दी, लेकिन इस ओवर में कुल 29 रन बने और मैच पूरी तरह से इंग्लैंड के पक्ष में आ गया। रवि बिश्नोई के इस ओवर में जैकब बेथेल ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। रवि ने इस ओवर की शुरुआत नो बॉल के साथ की थी, लेकिन बाद में वो पूरी तरह से दिशाहीन नजर आए और जैकब ने इस ओवर में मैच को पूरी तरह से पलट दिया।
बुमराह नंबर 1, लारा समेत 3 बैटर दूसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर
जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
