जापान की मेजबानी में सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए मेंस क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग चीन, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान को पहले राउंड में भिड़ना होगा। अभी तक इन 10 में से चार टीमों का स्क्वाड आगामी टूर्नामेंट के लिए जारी हो चुका है।

भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ओमान ने अभी तक अपने एशियन गेम्स के स्क्वाड घोषित किए हैं। जबकि नेपाल, हांगकांग चीन, मलेशिया, बांग्लादेश, जापान और श्रीलंका के स्क्वाड सामने आना बाकी हैं। खास बात यह है कि भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे तो चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की कप्तानी साबिहजादा फरहान संभालते दिखेंगे।

हाल ही में सोमवार 17 अगस्त को अफगानिस्तान का स्क्वाड सामने आया है। दारविश रसूली को इस टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि ओमान की कप्तानी सुफयान महमूद संभालेंगे। टूर्नामेंट में पहले राउंड की शुरुआत 24 सितंबर से होगी और तीन अक्टूबर को पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।

अब तक जारी हुए सभी 4 टीमों के स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा उपकप्तान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर)

अफगानिस्तान: दारविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई।

ओमान: सुफयान महमूद (कप्तान), वाहिद अल बालुशी, जुबैर अल बालुशी, इस्सा अल बालुशी, नवीद अल बालुशी, फरिस अल बालुशी, मोहम्मद उस्मान, मुजफ्फर शिरालकर (विकेटकीपर), मोहम्मद अल बालुशी, शोएब अल बालुशी, वसीम अल बालुशी, कैस अल बालुशी, अब्दुल जलील, अहमद अल जदजाली, समीर ओथमान।

एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट का शेड्यूल: पुरुषों में सीधे नॉकआउट खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी महिला टीमें

एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो गया है। पुरुषों में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। महिलाओं में आठ टीमें होंगी। यहां पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर