तीन बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने पांचवें और आखिरी मैच में 56 रन से जीत हासिल कर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारत की पिछले 7 मैचों में छठी हार थी जबकि एक मैच बारिश के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ही ही रद्द हो गया था।
इस खराब दौर में आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20आई सीरीज में मिली हार भी शामिल है। इसके चलते श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर टीम सिलेक्शन, खराब बैटिंग और घटिया फील्डिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आयरलैंड सीरीज के बाद से चर्चा का एक मुख्य विषय वैभव सूर्यवंशी भी रहे हैं। उनका डेब्यू शुरू में टल गया था और जब आखिरकार उन्हें मौका मिला तो संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया क्योंकि वो लगातार तीन पारियों में रन नहीं बना पाए थे।
वैभव क्यों हुए बाहर श्रेयस ने बताया
सैमसन को बाहर करने के फैसले की आलोचना हुई खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीता था और शानदार प्रदर्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी के तीन मैचों में कोई खास प्रभाव न छोड़ पाने के बाद सैमसन की इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। हालांकि शनिवार को साउथैम्पटन में खेले गए डेड रबर मैच से उन्हें बाहर रखने की वजह वैभव सूर्यवंशी का खराब प्रदर्शन नहीं था।
वैभव सूर्यवंशी के टीम में होने से भारत के टॉप-7 बल्लेबाजों में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हो गए थे और कप्तान श्रेयस अय्यर ही एकमात्र दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। बैटिंग लाइनअप में विविधता लाने के लिए टीम ने संजू सैमसन को वापस बुलाया। श्रेयस अय्यर ने बताया पांचवें मैच के बाद बताया कि वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे कॉम्बिनेशन की जरूरत थी जो इन हालात में सबसे अच्छा हो। साथ ही, हम चाहते थे कि अभिषेक शर्मा के साथ कोई दाएं हाथ का बल्लेबाज खेले। यह भी एक मुख्य कारण था।
उन्होंने आगे कहा कि सभी बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बीच मैं अकेला दाएं हाथ का बल्लेबाज था। इसलिए हम एक अलग कॉम्बिनेशन आजमाना चाहते थे जो इस खास मैच के लिए सही हो और संजू एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने पहले भी हमारे लिए कई सीरीज जीते हैं। आपको बता दें कि 5 मैचो की टी20 सीरीज में भारत को 0-4 से हार मिली थी। अब भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 14 जून से होगी।
वैभव से आगे अभिषेक, श्रेयस-तिलक नंबर 3; भारत-इंग्लैंड T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-9 बल्लेबाज
वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर किया गया था श्रेयस अय्यर ने उसका कारण बताया। हालांकि इस मैच में भी भारत को हार मिली थी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
