भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में जरा खामोश है। कीवी टीम के खिलाफ चौथे मैच में भी श्रेयस अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। श्रेयस ने इस मैच में 22 रन बनाए और वो टी20आई में बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। इस लिस्ट में पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम पहले नंबर पर मौजूद हैं।

श्रेयस अय्यर ने टॉप-10 में मारी एंट्री

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में 11 गेंदों पर 22 रन 4 चौकों की मदद से बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। अपनी इस पारी के दम पर श्रेयस अय्यर अब एक कैलेंडर वर्ष में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 कप्तानों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आ गए। श्रेयस अय्यर ने साल 2026 में टी20आई में बतौर कप्तान 666 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 939 रन बनाए थे।

टी20आई में बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान ने केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग हैं जिन्होंने साल 2024 में 860 रन बनाए थे तो वहीं तीसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम हैं जिन्होंने साल 2024 में 839 रन बनाए थे। इस लिस्ट में इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रुक छठे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक बतौर कप्तान 690 रन बनाए हैं।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 कप्तान

बल्लेबाजदेशमैचरनबेस्ट स्कोरस्ट्राइक रेट1005046वर्ष
बाबर आमजपाकिस्तान29939122127.581999172021
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंगजापान20860109*151.141667432024
मुहम्मद वसीनयूएई23849100158.391861492024
निजाकत खानहांग-कांग2878481133.10551352024
बाबर आजमपाकिस्तान26735110*123.321583102022
हैरी ब्रुकइंग्लैंड19690114*189.042356382026
हैदर बट्टबहरीन2268279*129.650648342024
मुहम्मद वसीमयूएई2266984139.080571292025
श्रेयस अय्यरभारत25666102*148.991256212026
मुहम्मद वसीनयूएई2066480167.670559432023
रोहित शर्माभारत2965672134.420364322022

वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)