श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चैंपियन नहीं बन पाई थी। अब इस सीजन में पंजाब किंग्स की कोशिश होगी कि वो चैंपियन बने, लेकिन इसके लिए उसे काफी मेहनत करनी होगी। आईपीएल 2026 के लिए पंजाब को किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहिए इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने बताया।

संजय बांगड़ का मानना है कि पंजाब किंग्स के पास एक संतुलित टीम है जो प्लेऑफ के लिए मुकाबला करने में सक्षम है। उनका ये मानना है कि पंजाब शुरुआती लाइनअप में तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी उतर सकता है। हालांकि पंजाब ने पिछले सीजन में फाइनल गंवाने के बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में कुछ रणनीतिक बदलाव किए थे।

पंजाब ने 21 खिलाड़ियों को किया था रिटेन

आईपीएल 2026 सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया जिससे यह जाहिर होता है कि उन्हें उस टीम पर पूरा भरोसा है जिसने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। नीलामी के दौरान उन्होंने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने के लिए कूपर कॉनोली, बेन ड्वार्शियस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद को टीम में शामिल किया।

संजय बांगड़ का मानना ​​है कि टीम की स्थिरता और गहराई उन्हें टीम कॉम्बिनेशन के मामले में लचीलापन देती है। उनके मुताबिक बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी की वजह से पंजाब को विदेशी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे फिर भी एक मजबूत लाइनअप बनाए रख पाते हैं।

प्रभसिमरन-प्रियांश आर्या ओपनर

संजय ने इस टीम की प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को चुना जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर को तीसरे नंबर पर रखा। इसके बाद नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, और शशांत शर्मा को मध्यक्रम में जबकि 7वें नंबर पर मार्को यानसेन को रखा जो खतरनाक ऑलराउंडर हैं। उन्होंने टीम में स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हरप्रीत बरार को भी जगह दी जबकि तेज गेंदबाज के रूप में लॉकी फर्ग्यूसन और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया। स्पिनर के रूप में उन्होंने टीम में युजवेंद्र चहल को रखा।

आईपीएल 2026 के लिए संजय बांगड़ की पीबीकेएस प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह।

ये खबरें भी पढ़ें

रोहित नंबर 3 तो सूर्या इस स्थान पर, टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 कप्तान; बाबर टॉप प

रोहित शर्मा नंबर 1, कोहली, बटलर, गेल भी लिस्ट में; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने चुने ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर