भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 4 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें अभी दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर है और ये सीरीज अब काफी रोमांचक हो चुका है। वेस्टइंडीज ने तीसरे मैच में मिली हार के बाद चौथे मैच में बेहतरीन वापसी करते हुए भारत को हराते हुए सीरीज बराबर कर ली। वेस्टइंडीज की जीत में कप्तान शाई होप की नाबाद शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा।

चौथे टी20 मुकाबले में शाई होप ने बेशक शतकीय पारी खेली, लेकिन इस मैच के बाद बात अगर इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर पहले स्थान पर बने हुए हैं जिन्होंने चौथे मैच में ज्यादा अच्छी पारी नहीं खेली थी जबकि इशान किशन, अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप-5 से बाहर हैं। वहीं शाई होप भी इस लिस्ट में टॉप-3 से बाहर हैं।

श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर

भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 4 टी20 मैचों के बाद सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बैटर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 214.86 स्ट्राइक रेट के साथ 4 मैचों में 159 रन बनाए हैं जबकि हेटमायर दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 4 मैचों में 197.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 81 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा हैं जिन्होंने 4 मैचों में 194.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 115 रन बनाए हैं जबकि 4 मैचों में 192.41 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाने वाले संजू सैमसन लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

इस टी20 सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाई होप ने 4 मैचों में 261 रन 190.51 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और वो लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जबकि 4 मैचों में 182.89 स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा 7वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने 4 मैचों में 175.71 की स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए हैं तो वहीं नितीश कुमार रेड्डी 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
श्रेयस अय्यर4415953214.86
शिमरोन हेटमायर448120.25197.56
तिलक वर्मा4311557.5194.92
संजू सैमसन4415238192.41
शाई होप44261130.5190.51
शेरफेन रदरफोर्ड4422173.67188.89
अभिषेक शर्मा4413934.75182.89
नितीश कुमार226231182.35
इशान किशन4412341175.71
कामिल पूरन335819.33145

इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)