भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खेली 27 रन की पारी के दम पर रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में यानी एक साल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा ने 4 साल पहले जो रिकॉर्ड बनाया था उसे अब श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया।

रोहित शर्मा से आगे निकले श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान टी20आई में इस साल यानी साल 2026 में अब तक खेले 25 मैचों में 666 रन बनाए हैं। वो अब रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं जिन्होंने साल 2022 में बतौर कप्तान टी20आई में 29 मैचों में 656 रन बनाए थे। यानी श्रेयस अब टी20आई में बतौर भारतीय कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत की तरफ से टी20आई में बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में खेले 14 मैचों में 484 रन बनाए थे तो वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने साल 2019 में 10 मैचों में बतौर कप्तान कुल 466 रन बनाए थे। पांचवेंं स्थान पर इस सूची में फिर से रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2024 में 11 मैचों में कुल 305 रन बनाए थे।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय कप्तान

बल्लेबाजमैचपारीरनबेस्ट स्कोरस्ट्राइक रेट1005046साल
श्रेयस अय्यर2525666102*148.991256212026
रोहित शर्मा 292965672134.420364322022
सूर्यकुमार यादव141448484*161.330446242026
विराट कोहली101046694*147.930529232019
रोहित शर्मा1111378121*160.161335232024
रोहित शर्मा99305111*146.631225162018
सूर्यकुमार यादव77300100164.831226192023
विराट कोहली101029982152.55023282017
विराट कोहली10829980*132.880425102021
विराट कोहली10929585141.820118102020

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)