भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इस सीरीज में अब भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर तूफानी शतक जड़ा और टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी पहली सेंचुरी थी। वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे और इस मैच के बाद सीरीज के टॉप 5 बल्लेबाजों में नंबर 1 पर पहुंच गए।

वहीं भारत के लिए 10 दिन में वनडे इंटरनेशनल के बाद टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नमन धीर ने गेंदबाजी में प्रभावित किया। नमन ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। वह टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए। टॉप 5 गेंदबाजों में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने क्रमश: नंबर 2 और नंबर 3 पर जगह बनाएगी। बल्लेबाजों की लिस्ट में 56 रन बनाने वाले शेरफेन रदरफोर्ड नंबर 2 पर हैं और इशान किशन चौथे पर रहे।

भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
श्रेयस अय्यर11102—237.21106
शेरफेन रदरफोर्ड115656.00164.7163
शाई होप115252.00140.5462
ईशान किशन1137—137.0450
अभिषेक शर्मा112121.00210.0031

भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
नमन धीर14.024310.333100
अक्षर पटेल13.119213.002600
कुलदीप यादव14.024216.503300
अर्शदीप सिंह14.024134.003400
अकेल होसेन14.024137.003700

पहले टी20 मैच में क्या-क्या हुआ

भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। 14.4 ओवर में ही भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर तूफानी शतक जड़ा और टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी पहली सेंचुरी थी। वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इशान किशन भी 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। अभिषेक शर्मा ने 21 और संजू सैमसन ने 11 रन बनाए थे।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए भारत को पहले टी20 में 172 रन का लक्ष्य दिया था। 19.1 ओवर में पूरी वेस्टइंडीज की टीम 171 रन ही बना पाई थी। शाई होप ने 56 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट मिला था।

IND vs WI: नमन धीर का शानदार डेब्यू, प्रज्ञान ओझा-अक्षर पटेल के क्लब में शामिल

भारत को पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हुई। डेब्यूटेंट नमन धीर ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर