कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है और इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है। कोलकाता नाइट राइडर्स में मौजूदा वक्त में साथ ही पहले भी कई शानदार खिलाड़ी रहें हैं। इस टीम को गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार तो वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार खिताबी जीत मिली थी। अब आईपीएल 2026 से ठीक पहले इस टीम के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने इस टीम की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया।

गंभीर-श्रेयस को मिली टीम में जगह

जॉय भट्टाचार्य ने जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें उन्होंने किसी खिलाड़ी के क्रम के बारे में बात नहीं की। उन्होंने क्रिकबज पर खिलाड़ियों के प्रभाव को देखते हुए इस टीम का चुनाव किया। जॉय भट्टाचार्य ने केकेआर की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन में सबसे पहले स्थान पर टीम के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस को पहले स्थान पर रखा जो गेंद और बैट दोनों से काफी प्रभावी रहे थे और केकेआर के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

जॉय भट्टाचार्य ने इसके बाद इस टीम की प्लेइंग 11 में रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर को रखा। हालांकि उथप्पा और गंभीर इस टीम के लिए ओपन कर चुके हैं ऐसे में ये दोनों टीम में बतौर ओपनर हैं। वहीं जॉय भट्टाचार्य ने चौथे नंबर पर ब्रैंडन मैक्कुलम को रखा जो इस टीम के लिए ओपन करते थे और शतक लगाने वाले पहले बैटर भी थे। उन्होंने श्रेयस अय्यर को भी इस टीम में शामिल किया जिन्होंने साल 2024 में इस टीम को चैंपियन बनाया था।

टीम में तीन ऑलराउंडर को मिली जगह

जॉय भट्टाचार्य ने इस प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह को भी शामिल किया जो निचले क्रम पर काफी उपयोगी बैटर हैं और गेंद को हिट करने के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद उन्होंने स्पिन ऑलराउंडर यूसुफ पठान को भी इस टीम में जगह दी जबकि आंद्रे रसेल और सुनील नरेन भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे। ये दोनों खिलाड़ी भी गेंद और बल्ले से अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस टीम में जॉय भट्टाचार्य ने तेज गेंदबाज के रूप में लक्ष्मीपति बालाजी और हर्षित राणा शामिल किया। इनमें से हर्षित राणा निचले क्रम पर बैटिंग भी कर लेते हैं।

जॉय भट्टाचार्य द्वारा चुनी गई केकेआर की ऑल-टाइम प्लेइंग 11

जैक कैलिस, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, ब्रैंडन मैक्कुलम, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, यूसुफ पठान, आंद्र रसेल, सुनील नरेन, लक्ष्मीपति बालाजी, हर्षित राणा।

ये खबरें भी पढ़ें

श्रेयस नंबर 3, प्रियांश-प्रभसिमरन ओपनर; संजय बांगड़ ने IPL 2026 के लिए चुनी पंजाब किंग्स की बेस्ट प्लेइंग 11

रोहित शर्मा नंबर 1, कोहली, बटलर, गेल भी लिस्ट में; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने चुने ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर