आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन और लगातार बतौर बल्लेबाज गिरते ग्राफ के कारण सूर्यकुमार यादव की अब टी20 से कप्तानी जा चुकी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या की कप्तानी से तो छुट्टी हुई है, साथ ही बतौर खिलाड़ी भी टीम इंडिया से उनकी छुट्टी हो चुकी है। अब सवाल यह है कि सूर्या के बाद टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान कौन होगा? कई रिपोर्ट्स में एक खिलाड़ी को सबसे आगे बताया जा रहा है।
कौन सा खिलाड़ी कप्तानी की रेस में सबसे आगे?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं आईएएनस के कुशन सरकार की रिपोर्ट के हिसाब से टीम इंडिया में सिर्फ एक स्पॉट खाली होगा और वह है नंबर 4 का उसके लिए सटीक रिप्लेसमेंट श्रेयस ही हैं, यानी उनका नाम ही रेस में सबसे आगे है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स में भी पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी का ही नाम सबसे आगे बताया गया था। हालांकि, संजू सैमसन और इशान किशन के नाम भी सामने आए थे, लेकिन फिलहाल सूर्या के बाद अय्यर ही टीम की कमान संभाल सकते हैं।
तिलक वर्मा के नाम का क्यों जिक्र?
दरअसल ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, कि चयनकर्ताओं और मैनेजमेंट ने तिलक वर्मा के नाम पर भी चर्चा की है। हालांकि, तिलक कप्तान शायद नहीं बन पाएंगे, लेकिन उपकप्तान बनने की रेस में वह भी मौजूद हैं। अक्षर पटेल से टीम की उपकप्तानी छिन सकती है। तिलक आईपीएल के बाद इंडिया ए की कप्तानी भी वनडे त्रिकोणीय श्रंखला में करते दिखेंगे।
सूर्या से क्यों छिनी कप्तानी?
आईएएनएस की जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनने का सबसे बड़ा कारण आईपीएल 2026 में उनका खराब फॉर्म रहा है। वहीं खबरें ऐसी हैं कि चयन समित और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इंग्लैंड दौरे तक उन्हें मौका देना चाहते थे। मगर यह सोचा गया कि रोहित शर्मा को भी वनडे में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बावजूद कप्तानी से हटाया गया था। इसी कारण टी20 में भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विश्व विजेता कप्तान का ऐसा अंजाम: सूर्या की T20I से छुट्टी क्यों? रोहित-कोहली-धोनी से बेहतर कप्तानी रिकॉर्ड
वक्त किसी का सगा नहीं होता है। सुख के पीछे दुख और दुख के पीछ सुख, यही जीवन का गोल चक्कर है। सूर्यकुमार यादव के साथ ऐसा ही हुआ है। मार्च में उनकी कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता था लेकिन अब उनकी टी20 टीम से बतौर कप्तान और खिलाड़ी छुट्टी होनी तय है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
