भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका। इस मैच में भारतीय पारी को पूरी हो गई, लेकिन बाद में बारिश की वजह से इंग्लैंड बैटिंग नहीं कर पाया और मैच बिना किसी नतीजे के ही समाप्त हो गया। हालांकि भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन का अच्छा स्कोर बनाया जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी का भी अहम योगदान रहा।
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया और टीम इंडिया की डूबती नैया को पार लगाने का काम किया। श्रेयस ने 68 रन की पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा ने भी उनका भरपूर साथ निभाया और 59 रन की अहम पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में लाने का काम किया। श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए साथ ही साथ वो टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सुरेश रैना और केएल राहुल के साथ आ गए।
श्रेयस की की रैना-राहुल की बराबरी
श्रेयस ने टी20आई कप्तान के रूप में पहली बार भारत के लिए 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया और वो अब टी20आई में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना और केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर आ गए। राहुल और रैना ने भी बतौर कप्तान टी20आई में एक-एक बार ही 50 प्लस की पारी खेली थी। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 16 बार ये कमाल किया था जबकि विराट कोहली ने 13 बार ऐसा किया था और वो दूसरे स्थान पर हैं।
T20I में सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान
16 – रोहित शर्मा (62 पारी)
13 – विराट कोहली (46 पारी)
9- सूर्यकुमार यादव (49 पारी)
2-शुभमन गिल (5 पारी)
1 – केएल राहुल (1 पारी)
1 – सुरेश रैना (3 पारी)
1- श्रेयस अय्यर (3 पारी)
श्रेयस निकले अभिषेक, तिलक, गंभीर से आगे
श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ 68 रन की पारी खेली और वो भारत की तरफ से टी20आई में 200 या उससे कम स्कोर वाले मैच में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और गौतम गंभीर से आगे निकल गए। श्रेयस ने 7वीं बार ये कमाल किया जबकि इन तीनों ने 6-6 बार ऐसा किया है तो वहीं श्रेयस ने शिखर धवन की भी बराबरी कर ली जिन्होंने 7 बार ऐसा किया था। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले तो रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।
सर्वाधिक अर्द्धशतक जबकि भारत ने 200 या उससे कम का स्कोर बनाया
28 -विराट कोहली
24 – रोहित शर्मा
16 – सूर्यकुमार यादव
9 – केएल राहुल
7 – शिखर धवन
7 – श्रेयस अय्यर
6 – गौतम गंभीर
6 – तिलक वर्मा
6 – अभिषेक शर्मा
अभिषेक को पीछे छोड़ इशान बने नंबर 1 बैटर; आईसीसी की T20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय
आईसीसी की ताजा पुरुष टी20आई बैटिंग रैंकिंग में इशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और दुनिया के नंबर 1 बैटर बन गए। ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
