श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अब तक 6 टी20 मैचों में कप्तान की है, लेकिन उन्हें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं उन्होंने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज गंवा दी। वैसे बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर अपने प्रदर्शन से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लिया और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव से आगे निकले श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर अब बतौर कप्तान भारत की तरफ से पहले 6 टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस ने कप्तान के तौर पर पहले 6 मैचों में 41 की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से कुल 203 रन बनाए हैं और उन्होंने सूर्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले 6 मैचों में 33 की औसत और 159 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए थे।

बतौर कप्तान पहले 6 मैचों में भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (औसत/स्ट्राइक रेट)

◎203 रन: श्रेयस अय्यर (41/149)
◎ 200 रन: सूर्यकुमार (33/159)
◎ 195 रन: विराट कोहली (39/144)
◎ 190 रन: रोहित शर्मा (32/188_
◎ 154 रन: एमएस धोनी (31/128)
◎ 137 रन: हार्दिक पंड्या (34/144)

श्रेयस ने की विराट कोहली की बराबरी

श्रेयस ने टी20आई में भारत की तरफ से बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। श्रेयस ने इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल हालात में चौथे टी20 मैच में नाबाद 80 रन की पारी खेली और कोहली की बराबरी पर आ गए। कोहली ने भी बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। कोहली और श्रेयस अब एक साथ पहले नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी कोहली ही हैं जबकि श्रेयस अय्यर फिर से चौथे और रोहित शर्मा 5वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

◎ 80* रन- श्रेयस अय्यर
◎ 80* रन- विराट कोहली
◎ 77* रन- विराट कोहली
◎ 73* रन- विराट कोहली
◎ 68 रन- श्रेयस अय्यर
◎ 57 रन- रोहित शर्मा

श्रेयस नंबर 1, अभिषेक नीचे, वैभव टॉप-10 से बाहर; भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-15 बैटर

श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन की पारी खेली और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। वहीं तीसरे मैच के बाद पहले नंबर पर रहे अभिषेक नीचे खिसक गए। वैभव अब 12वें से इस नंबर पर आ गए, लेकिन वो टॉप-10 से बाहर ही हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)