भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में हैमिल्टन में तेज पारी खेली और 23 गेंदों पर 50 रन बनाए। श्रेयस ने अपनी इस पारी के दम पर हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड तोड़ दिया और साल 2026 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 5वें स्थान पर हैं जबकि बाबर आजम पहले नंबर पर हैं।
श्रेयस ने हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ा
श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए 5वें टी20 मैच में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली और भारत के स्कोर को 191 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। श्रेयस ने इस मैच में इशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 93 रन की साझेदारी भी की। अपनी इस पारी के दम पर श्रेयस ने हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ दिया और टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।
श्रेयस अय्यर ने साल 2026 में बतौर कप्तान अब तक कुल 716 रन बनाए हैं जबकि हैरी ब्रूक ने इसी साल अब तक कुल 690 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर आ गए जबकि हैरी ब्रुक अब चौथे नंबर पर चले गए। इस लिस्ट में बाबर आजम पहले नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2021 में बतौर कप्तान टी20आई में कुल 939 रन बनाए थे जबकि दूसरे नंबर पर भी बाबर ही हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 735 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 656 रन बनाए थे।
T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 कप्तान
939 रन- बाबर आजम (2021)
735 रन- बाबर आजम (2022)
716 रन- श्रेयस अय्यर (2026)
690 रन- हैरी ब्रूक (2026)
656 रन- रोहित शर्मा (2022)
रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
