वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया और भारत की इस जीत में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। श्रेयस ने 6 छक्के और 10 चौकों के साथ 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी के दम पर फॉफ डुप्लेसिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20आई में शतक लगाने वाले (फुल मेंबर्स टीम) कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।
श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित नहीं सिकंदर हैं नंबर 1
टी20आई में फुल मेंबर्स टीमों की बात कें तो इसमें सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर हैरी ब्रुक (42 गेंद) के साथ तीसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने 42 गेंदों पर शतक लगाते हुए फॉफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 46 गेंदों पर किया। अब टी20आई में सबसे कम गेंदों पर बतौर कप्तान सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डुप्लेसिस चौथे नंबर पर आ गए जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर सिकंदर रजा हैं जिन्होंने ऐसा 33 गेंदों पर किया था जबकि 35 गेंदों पर शतक लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।
फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा सबसे तेज T20I शतक
33 गेंद- सिकंदर रजा (ZIM) बनाम GAM, नैरोबी, 2024
35 गेंद- रोहित शर्मा (IND) बनाम SL, इंदौर, 2017
42 गेंद- हैरी ब्रूक (ENG) बनाम SL, साउथेम्प्टन, 2026
42 गेंद- श्रेयस अय्यर (IND) बनाम WI, लखनऊ, 2026
46 गेंद- फॉफ डु प्लेसिस (SA) बनाम WI, जोहान्सबर्ग, 2015
श्रेयस अय्यर खास लिस्ट में हुए शामिल
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो टी20आई में चेज करते हुए शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। श्रेयस से पहले टी20आई में चेज करते हुए शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और रोहित शर्मा शामिल थे। अब श्रेयस अय्यर भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए।
T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए शतक
117 रन- सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2022
110* रन- केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
102* रन- श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
101* रन- केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018
100* रन- रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2018
इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
