भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने साल 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और एक बार फिर से एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय टीम हिस्सा लेने जा रही है। अब खबरों को मुताबिक साल 2023 में जिस टीम ने एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था उस टीम को 9 सदस्यों को इस बार होने वाले इवेंट के लिए भारत की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं संभावित खिलाड़ियों में इस बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।
एशियन गेम्स में भारत के लिए खेल सकते हैं वैभव
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 30 सदस्यीय संभावित टीम में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है। अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक बीसीसीआई ने 2026 एशियाई खेलों के आयोजकों के साथ संभावित खिलाड़ियों की सूची साझा की है जिसमें से 15 सदस्यों की अंतिम टीम बाद में चुनी जाएगी। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली है। ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने पिछले सीजन में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था उन्हें भी इस सूची में शामिल किया गया है हालांकि उन्होंने जुलाई 2024 में भारत के लिए जिम्बाब्वे दौरे के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
इस साल के एशियन गेम्स में पुरुषों का क्रिकेट मुकाबला भारत की वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही होगा जो 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होनी है। चूंकि भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के वनडे मैचों में व्यस्त रहने की उम्मीद है इसलिए वे इस कॉन्टिनेंटल इवेंट के लिए जापान नहीं जाएंगे। उनकी जगह महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के टीम का कोच पद संभालने की उम्मीद है। हालांकि इस इवेंट के लिए जिस भारतीय टीम का चयन किया जाएगा वो बेहद मजबूत टीम होगी और वैभव के आने से टीम की बल्लेबाजी और मजबूत नजर आएगी।
गिल ने खेली IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ी कप्तानी पारी, RCB के कप्तान छूटे पीछे; एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा
गिल गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने और आरसीबी के कप्तान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
