श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान इंग्लैंड में बेशक अच्छे परिणाम के लिए तरस रहे हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज वो यहां सफल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 4 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 190 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट इन मैचों में 155.73 का रहा है। इस 190 रन के दम पर वो इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।

श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

श्रेयस ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों में 190 रन बनाए और वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने यहां पर 3 पारियों में 171 रन बनाए थे और अब चौथे नंबर पर चले गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 12 पारियों में कुल 335 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 7 पारियों में इंग्लैंड में टी20आई में कुल 192 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 8 पारियों में 153 रन बनाए थे जबकि उनके साथ युवराज सिंह भी संयुक्त रूप से इसी स्थान पर हैं जिन्होंने 5 पारियों में 153 रन बनाए थे। गौतम गंभीर इस सूची में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 5 पारियों में 148 रन बनाए थे जबकि अभिषेक शर्मा 4 पारियों में 128 रन के साथ सातवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में दसवें स्थान पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 7 पारियों में 105 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

रोहित शर्मा– 12 पारी- 335 रन
विराट कोहली- 7 पारी- 192 रन
श्रेयस अय्यर- 4 पारी- 190 रन
सूर्यकुमार यादव- 3 पारी- 171 रन
एमएस धोनी- 8 पारी- 153 रन
युवराज सिंह- 5 पारी- 153 रन
गौतम गंभीर- 5 पारी- 148 रन
अभिषेक शर्मा– 4 पारी- 128 रन
केएल राहुल- 3 पारी- 126 रन
हार्दिक पंड्या- 4 पारी- 108 रन
सुरेश रैना- 7 पारी- 105 रन

संजू को मौका, वैभव-अभिषेक ओपनर; इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच के लिए AI ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच के लिए एआई ने जिस भारतीय टीम का चयन किया उसमें संजू सैमसन को जगह दी गई जबकि शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)