वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और शतक (नाबाद 102 रन) लगाते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। ये श्रेयस अय्यर के टी20आई क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा साथ ही वो टी20आई में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे तेज शतक (42 गेंद) लगाने वाले बैटर भी बने। यही नहीं ये श्रेयस ये टी20आई क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी भी रही।

श्रेयस ने टॉप-5 में मारी एंट्री, सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले 3 भारतीय बने। हालांकि वो बतौर कप्तान टी20आई में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए और सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी साल 2023 में जोहानसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलीथी और 100 रन बनाए थे, लेकिन श्रेयस ने 102 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

टी20आई में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने साल 2024 में बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर भी पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही मौजूद हैं जिन्होंने साल 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी खेली थी तो हीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ही हिटमैन ही हैं जिन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन पारी खेली थी।

टी20आई में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 कप्तान

121* रन- रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
118 रन- रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
111* रन- रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2018
102* रन- श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
100 रन- सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023

इशान किशन-शुभमन गिल की बादशाहत कायम, श्रेयस की टॉप-10 में एंट्री; ICC रैंकिंग में कोहली, तिलक, बाबर को नुकसान

ICC Ranking: आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि श्रेयस अय्यर ने 18 स्थान का छलांग लगाया और टॉप-10 में पहुंच गए। वहीं वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली को नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए जबकि शुभमन गिल पहले स्थान पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा भी अपनी जगह कायम हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)