भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को लगता है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को शामिल करना चाहिए। भारत की बैटिंग पिछले दो मैचों में काफी खराब रही है और इसकी वजह से टीम को लगातार दो मैच गंवाने पड़े। भारत को तीसरे मैच में 125 रन के अंतर से सबसे बड़ी हार का भी सामना करना पड़ा था।

संजू को शामिल करना ही होगा

पार्थिव पटेल के मुताबिक भारतीय टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह से जगह बनानी चाहिए। पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे लगता है कि मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, इशान किशन और श्रेयस अय्यर होने चाहिए। गेम की स्थिति के हिसाब से इनका क्रम कुछ भी हो सकता है और मैं ऐसा ही देखना चाहूंगा। जब सात में से छह बल्लेबाज बाएं हाथ के हों तो यह काफी मुश्किल हो जाता है।

पार्थिव ने आगे कहा कि मैदान का साइज भी मायने रखता है और गेंदबाज एक ही तरह से गेंदबाजी करने के आदी हो जाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि भारत को निश्चित रूप से इस पर ध्यान देना चाहिए। हमारे पास जो संसाधन हैं उन्हें देखते हुए संजू सैमसन को तो टीम में आना ही होगा। मैं तिलक वर्मा को छठे नंबर पर रखूंगा वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह टीम के उप-कप्तान हैं। मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति में शिवम दुबे को अपनी जगह छोड़नी होगी। फिर अक्षर पटेल सातवें नंबर पर आएंगे।

पार्थिव का मानना है कि आपको यह समझना होगा कि ये आपकी टीम के सात सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं इसलिए आपको उन पर भरोसा करना होगा। आपके पास यहां पांच मुख्य गेंदबाज हैं और आपको 20 ओवर फेंकने के लिए उन पर भरोसा करना होगा और फिर रन बनाने के लिए अपने सात बल्लेबाजों पर भरोसा करना होगा।

चौथे टी20 मैच के लिए पार्थिव पटेल द्वारा चुनी हुई भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव।

इशान-अभिषेक का जलवा कायम; ICC की T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार टॉप-10 से बाहर, बेथेल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए तो वहीं इशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है। जैकब बेथेल को इस रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ और वो टॉप-10 में शामिल हो गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)