भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड ने भी इस मैच के लिए अपने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से इस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए गए।
भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए 3 बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव करते हुए शिवम दुबे, बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के बाहर किया। सुंदर इस मैच से एक दिन पहले ही टीम से बाहर हो चुके थे और उनकी जगह टीम में हर्ष दूबे को शामिल किया गया था, लेकिन वो भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए। शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन से बाहर इस वजह से किया गया क्योंकि उन्होंने पहले दोनों मैच में अच्छी बैटिंग नहीं की थी। इन तीन खिलाड़ियों की जगह भारत की अंतिम ग्यारह में केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया।
बुमराह के घुटने में लगी चोट
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं और टीम में तीन बदलाव किए गए। बुमराह बाहर हैं क्योंकि उनके घुटने में चोट लगी है। अर्शदीप को टीम में शामिल किए जाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम आंकड़ों पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहते। हमें लगता है कि वह एक बेहतरीन बॉलर हैं और हम इस मैदान पर चार सीमर्स को खिलाना चाहते थे। हमने देखा है कि मिडिल ओवर्स में तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स से उतनी मदद नहीं मिलती। हमने पिछले कुछ मैचों में देखा है कि आसानी से रन बनाना आसान नहीं रहा है। इसलिए उम्मीद है कि हम अच्छे रन बना पाएंगे और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा पाएंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
