भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत शिवम दुबे और हर्षित राणा को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं मानते। उनकी नजर में भारतीय टीम में सिर्फ एक ही पेस ऑलराउंडर है जो हार्दिक पंड्या हैं। उनके अलावा इस टीम में कोई परफेक्ट तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं है। यहां तक कि उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को भी सेमी ऑलराउंडर करार दिया।

शिवम-हर्षित नहीं हैं ऑलराउंडर

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि शिवम दुबे और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को ऑलराउंडर नहीं कहा जा सकता। अगर इन दोनों को ऑलराउंडर कहा जाता है तो फिर मैं भी खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर कह सकता हूं। हार्दिक पंड्या ही एकमात्र असली ऑलराउंडर हैं। नितीश कुमार रेड्डी एक हाफ ऑलराउंडर हैं जो नंबर 7 पर बैटिंग कर सकते हैं और कुछ ओवर बॉलिंग भी कर सकते हैं।

विराट कोहली वर्ल्ड कप जीतने के लिए अहम

श्रीकांत का मानना है कि भारत के वनडे वर्ल्ड कप जीतने के अभियान में विराट कोहली सबसे अहम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि
विराट कोहली की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पता है कि वह क्या हैं। मैनेजमेंट को उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि काम कैसे और कब करना है। वह बहुत समर्पित क्रिकेटर हैं और आरसीबी ने लगातार जो खिताब जीते है, उसके पीछे एक ही व्यक्ति है और वह हैं विराट कोहली। उनकी एनर्जी ही टीम को एकजुट रखती है और आगे ले जाती है। इसी तरह अगर भारत को 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना है तो ऐसा करने वाले एकमात्र व्यक्ति विराट कोहली ही हैं।

रोहित को खेलना चाहिए वनडे वर्ल्ड कप

श्रीकांत ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को लेकर भी बातें की। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट और गंभीर लगातार कहते रहे हैं कि किसी की भी जगह पक्की नहीं है। इसलिए उम्मीद है कि अगर रोहित शर्मा खुद को साबित करते रहे और रन बनाते रहे तो उन्हें वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए। उनकी तूफानी शुरुआत भारत के लिए बहुत जरूरी है। जायसवाल ने अपनी पिछली तीन वनडे पारियों में दो शतक लगाए हैं और उन्होंने हर तरह की परिस्थितियों में शतक बनाए हैं। वह खिलाड़ी बहुत काबिल है और भारत के बैकअप बल्लेबाज के तौर पर पहला मौका पाने का हकदार है।

अभिषेक हैं इशान से आगे, सूर्या टॉप पर; T20I में एक कैलेंडर वर्ष में बाउंड्रीज से 500+ रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यां हैं जबकि अभिषेक शर्मा इशान किशन से इस लिस्ट में आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)