टी20 मुंबई 2026 लीग के पहले सेमीफाइनल में शिवम दुबे की कप्तानी वाली अंधेर आर्क्स ने सरफराज खान की कप्तानी वाली आकाश टाइगर्स को हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में कप्तान शिवम दुबे ने अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को फाइनल में पहुंचाया। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में एक विकेट 31 रन देकर लिया था लेकिन बल्लेबाजी में फ्लाप साबित हुए।
सरफराज खान की कप्तानी वाली आकाश टाइगर्स की टीम अब फाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है। पहले खेलते हुए आकाश टाइगर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 150 रन बनाए थे। जवाब में शिवम दुबे की कप्तानी वाली टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन बना लिए। शिवम ने पहले गेंदबाजी में 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया। उसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने कमाल कर दिया।
1 चौका, 5 छक्के और आकाश टाइगर्स से छीना मैच
अंधेरी आर्क्स के कप्तान शिवम दुबे ने 26 गेंद पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 1 चौका और 5 छक्के लगाए। अपनी इस तूफानी पारी से उन्होंने अंधेरी की टीम को अपने दम पर जीत दिला दी। इस जीत के साथ अंधेरी आर्क्स टी20 मुंबई 2026 लीग की पहली फाइनलिस्ट भी बनी। इस मैच में आकाश टाइगर्स के लिए कप्तान सरफराज खान ने 17 गेंद पर 34 रन की पारी खेली थी।
आशुतोष घाघरे 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लेने वाले अंधेरी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। फिर बल्लेबाजी में अंधेरी की टीम के लिए मुशीर खान खाता भी नहीं खोल पाए और पहली गेंद पर आउट हो गए। नंबर 3 पर आए अर्जुन तेंदुलकर ने भी 11 गेंद पर 13 रन बनाए और निराश किया। मध्यक्रम लड़खड़ा रहा था, फिर अंत में दुबे की बेहतरीन पारी से टीम जीत तक पहुंची और फाइनल में जगह बना ली।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नॉर्थ मुंबई पैंथर्स और मराठा रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में 13 जून को अंधेरी आर्क्स से भिड़ेगी। अंधेरी की टीम आखिरी लीग मैच में मराठा रॉयल्स से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब यह टीम फाइनल में है और देखना होगा कि क्या यह टीम फाइनल में जीत के साथ कमाल कर पाती है या नहीं।
वैभव सूर्यवंशी का बदला गियर: IPL में 327 गेंद में ठोके रिकॉर्ड 72 छक्के, श्रीलंका में 2 मैच की 34 गेंदों में नहीं लगाया एक भी छक्का
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को उन्हें टीम इंडिया में चुनने के लिए विवश किया। इंटरनेशनल सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए वनडे ट्राई सीरीज में वैभव का गियर बदला हुआ नजर आ रहा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
