इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में चेस्टर ली स्ट्रीट में कप्तान श्रेयस अय्यर और ओपनर अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली जो टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा, लेकिन 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए शिवम दुबे ने भी महफिल लूट ली।
शिवम ने टीम के लिए फिनिशर का रोल अदा करते हुए 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए और इसके दम पर ही भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 का स्कोर छूआ। हालांकि ये मैच बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे से ही समाप्त हो गया। शिवम ने भारतीय पारी के दौरान आखिरी ओवर में एक शानदार छक्का लगाया और वो भारत की तरफ से टी20आई में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब रोहित शर्मा और अक्षर पटेल से आगे हैं।
शिवम दुबे ने तोड़ा अक्षर का रिकॉर्ड, कोहली की कर ली बराबरी
शिवम दुबे ने अपनी नाबाद 42 रन की पारी के दौरान 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इन 3 छक्कों में से एक छक्का उन्होंने 20वें ओवर में लगाया और वो अब टी20आई में भारत की तरफ से 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अक्षर पटेल और रोहित शर्मा से आगे हैं जबकि विराट कोहली की बराबरी पर आ गए। शिवम ने 20वें ओवर में टी20आई में अब तक 8 छक्के लगाए हैं और कोहली ने भी इतने ही छक्के लगाए थे। शिवम ने अक्षर पटेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 20वें ओवर में कुल 7 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 20वें ओवर में कुल 6 छक्के लगाए थे।
भारत की तरफ से टी20आई में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी हार्दिक पंड्या के नाम पर दर्ज है जिन्होंने कुल 20 छक्के लगाए हैं जबकि रिंकू सिंह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 14 छक्कों के साथ मौजूद हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 छक्कों के साथ मौजूद हैं जबकि एमएस धोनी ने 20वें ओवर में कुल 12 छक्के लगाए थे और वो चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
T20I में भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बैटर
20 छक्के – हार्दिक पंड्या (110 गेंद)
14 छक्के – रिंकू सिंह (50 गेंद)
13 छक्के – सूर्यकुमार (34 गेंद)
12 छक्के – एमएस धोनी (132 गेंद)
9 छक्के – दिनेश कार्तिक (49 गेंद)
8 छक्के – शिवम दुबे (29 गेंद)
8 छक्के – विराट कोहली (58 गेंद)
7 छक्के – अक्षर पटेल (74 गेंद)
6 छक्के – रोहित शर्मा (31 गेंद)
श्रेयस ने की रैना-राहुल की बराबरी, रोहित नंबर 1; T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने मुश्किल स्थिति में टीम को संभाला और कप्तानी पारी खेली। श्रेयस ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे किए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
