T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के बैटर शिमरोन हेटमायर ने तूफानी बैटिंग करते हुए इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ने का कमाल किया। हेटमायर की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।
हेटमायर ने 22 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप ने की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी की और फिर शाई होप 22 गेंदों पर 19 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद ब्रैंडन किंग 30 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और आउट हो गए। टीम के लिए तीसरे नंबर पर शिमरोन हेटमायर बैटिंग करने आए और उन्होंने टीम के लिए बेहद उपयोगी और तूफानी पारी खेली।
हेटमायर ने 36 गेंदों पर तेज गति से बैटिंग करते हुए 64 रन ठोक दिए और इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 2 चौको भी जड़े। हेटमायर ने ये रन 177.78 की स्ट्राइक रेट से बनाए और टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचाने में उनकी भूमिका प्रमुख रही। हेटमायर ने पावेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 81 रन की अहम साझेदारी भी की। हेटमायर को शूफियान शरीफ ने ब्रैंडन मैकुलम के हाथों कैच आउट करवा दिया।
इंडीज के लिए इस मैच में पॉवेल ने भी काफी तेज पारी खेली और सिर्फ 14 गेंदों पर ही 24 रन ठोक दिए जबकि रदरफोर्ड ने भी निचले क्रम पर 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। रोमिरियो शेफर्ड 6 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉटलैंड के लिए इस मुकाबले में ब्रैड करी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए जबकि शूफियान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लीस्क ने एक-एक सफलता हासिल की।
ये खबरें भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड
मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए अब कैसा है T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
