भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंटल कप टूर्नामेंट के आयोजकों पर जमकर निशाना साधा। दरअसल शिखर धवन को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली एशियाई टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया जिसमें पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों के अलावा चार भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। धवन ने दावा किया कि कप्तान के तौर पर उनके नाम की घोषणा बिना उनकी सहमति से की गई और इसके लिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

शिखर धवन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैंने देखा है कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में एक प्रतिभागी के तौर पर मेरा नाम शामिल किया गया है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है और मेरी टीम इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाएगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूँ कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा पर ध्यान न दें और न ही उस पर भरोसा करें। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

आयोजकों ने जताया खेद

हालांकि धवन के चेतावनी के बाद आयोजकों ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि हमें यह बताते हुए खेद है कि शेड्यूल की दिक्कतों और कुछ तकनीकी कारणों से शिखर धवन आगामी वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के लिए एशिया वॉरियर्स टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हम शिखर धवन को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं, और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। बाद में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को टीम का कप्तान घोषित किया।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंटल कप टूर्नामेंट का पहला सीजन दिसंबर में आयोजित होने वाला है, जिसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। एशिया वॉरियर्स के अलावा यूरोप चैंपियंस, अफ्रीकन लायंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स भी इस टूर्नामेंट में मुकाबला करेंगी। एक हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी हांगकांग करेगा। आपको बता दें कि 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद से धवन ने दुनिया भर में कई टी20 टूर्नामेंट खेले हैं जिसमें लीजेंड्स लीग क्रिकेट, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स और एशिया लीजेंड्स लीग शामिल हैं।

इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)