आईपीएल 2026 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेला गया। ये मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें 6 विकेट से हार्दिक पंड्या की टीम को जीत मिली और इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से जमकर रन बने।

मुंबई की जीत में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की पारी का जबरदस्त योगदान रहा, लेकिन इन दोनों में से किसी को भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं मिला। इन दोनों को पीछे छोड़कर इस मामले में टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने बाजी मार ली।

शार्दुल ठाकुर ने मारी बाजी

शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 67 रन, फिन एलन को 37 रन जबकि कैमरन ग्रीन को 18 रन के स्कोर पर आउट किया।

शार्दुल ठाकुर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने केकेआर के तीन टॉप के बैटर को आउट किया, लेकिन फिर भी इस टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

रोहित-रयान के बीच हुई 148 रन की साझेदारी

केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने भी 29 गेंदों पर 51 रन जबकि उप-कप्तान रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में मुंबई को जीत के लिए 221 रन का बड़ा टारगेट मिला था जिसे रोहित और रयान की बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने आसानी से हासिल किया।

रयान ने 43 गेंदों पर 81 रन, जबकि रोहित ने 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर लिया दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की तगड़ी साझेदारी भी हुई। इन दोनों ने ही टीम की जीत का आधार बनाया और फिर मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। हालांकि इस मैच में रोहित व रयान में से कोई एक भी प्लेयर ऑफ द मैच बनना डिजर्व करते थे।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

रोहित ने पहले मैच में 205 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड्स; संजू, विराट, जयसूर्या को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा आउट, IE Top 100 में जय शाह 22वें नंबर पर; विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह से आगे गौतम गंभीर