ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का निधन 2022 में थाईलैंड में हुआ था। अब इस हादसे के चार साल बाद उनके बेटे ने उनकी मौत के कारण पर बड़ा बयान दिया है। शेन के बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि उनके पिता की जान कोविड वैक्सीन के कारण गई है। जैक्सन ने ‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि, दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड के उन ‘तीन या चार’ टीकों के कारण हुई थी जो उन्हें ‘काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे।’
शेन वॉर्न का निधन 52 वर्ष की उम्र में हुआ था। जैक्सन ने कहा ”मुझे पक्का लगता है कि इसमें कोविड वैक्सीन का हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई। यह एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा सोचता रहता हूं। जैसे ही मैंने (वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद) फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया में मैंने तुरंत सरकार को और कोविड वैक्सीन को दोषी ठहराया।”
जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था। उन्होंने कहा, ”शायद यह समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती। लेकिन मुझे यही महसूस हुआ। पहले भी दिल का दौरा पड़ने से बहुत से लोग मर रहे थे। लेकिन डैड ठीक थे। मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार (टीके) लगवाए होंगे। वह वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते थे लेकिन अन्य लोगों की तरह काम करने के लिए उन्हें मजबूरन इन्हें देना पड़ा। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं क्योंकि इससे केवल गुस्सा ही बढ़ता है।”
शेन वॉर्न की जीवनशैली के बारे में जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद वह उस हिसाब से स्वस्थ थे। उन्होंने कहा, ”उस समय डैड स्वस्थ थे, खुश थे। वे काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे। वह जरूर धूम्रपान करते थे और शराब पीते थे, लेकिन 80 और 90 वर्ष की उम्र के कई लोग डैड की तुलना में कहीं अधिक धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं।” गौरतलब है कि वॉर्न निधन से कुछ महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। जब उनकी अचानक मौत हुई तो तब वह किसी तरह की गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे।
IPL 2026: SRH का स्क्वाड बदला, इशान किशन की टीम में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन का साथ देगा MI का पूर्व गेंदबाज
आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों में से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं। 21 मैचों के बाद यह टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। अब टीम के गेंदबाजी लाइनअप को ताकत देने के लिए एक और घातक गेंदबाज की स्क्वाड में एंट्री हो गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
