शेन वार्न को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए वर्षों हो चुके हैं। हालांकि, वह चर्चा में अक्सर बने रहते हैं। फिर चाहे वह सोशल मीडिया पर किसी बहस में उलझने की बात हो या फिर निजी जिंदगी से जुड़ा कोई राज हो। शेन वार्न को लेकर हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज हुई है। डॉक्यूमेंट्री में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें दिखाईं गईं हैं।
डॉक्यूमेंट्री में शेन वार्न ने पत्नी सिमोन कैलाहान (Simone Callahan) से तलाक के बारे में भी बात की। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने स्वीकारा कि उस मामले में उनकी ही गलती थी। द सन (The Sun) ने शेन वार्न के हवाले से लिखा कि उनकी पत्नी को उनके अफेयर के बारे में जब पता चला तो बात तलाक तक पहुंच गई थी, तब वह होटल के कमरे में अकेले रोते रहे थे। यह साल 2005 में हुआ था। उस समय शेन वार्न इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलने पहुंचे थे।
तब खबरें आईं थीं कि शेन वार्न का इंग्लैंड में ही अफेयर चल रहा है। उसमें एक छात्रा लॉरा सेयर्स (Laura Sayers) और दूसरी केरी कॉलिमोर नाम की महिला थीं। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि जब उनकी पत्नी को इस बारे में पता चला तब सिमोन बच्चों को साथ लेकर ऑस्ट्रेलिया लौट गईं थीं।
छात्रा लॉरा सेयर्स ने तब एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में शेन वार्न पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। लॉरा ने कहा था कि शेन वार्न शादी-शुदा थे, इसके बावजूद उन्होंने मुझे सिडूस (Seduce) किया। यही नहीं, शेन पर बीएमडब्लू कार के बोनट पर केरी कोलिमोर के साथ रंगरेलियां मनाने का भी आरोप लगा था। से प्यार करने का आरोप लगाया गया था। केरी कैलीमोर तीन बच्चों की मां थीं।
शेन वार्न ने डॉक्यूमेंट्री में बताया कि वह उनका सबसे लो मोमेंट था। उन्होंने कहा, होटल के कमरे में मैं अकेला रो रहा था। मेरे बच्चों पर असर पड़ा। वे मुझे देखने को नहीं मिले और वह मेरी गलती थी। शेन वार्न ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ जो किया है, उस कारण जिंदगी भर उन्हें इस दुख के साथ रहना पड़ेगा।
बता दें कि उसी खुलासे के बाद शेन वार्न और सिमोन कैलाहान की दस साल की शादी टूट गई थी। शेन वार्न का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ चुका है। साल 2013 में शेन वार्न का नाम हॉलीवुड स्टार लिज हर्ले के साथ भी जुड़ा था। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।
शेन वार्न पर अपने बेस्ट फ्रेंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की पूर्व पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने का भी आरोप लग चुका है। माइकल क्लार्क ने 2020 में ऑस्ट्रेलियाई मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटेटर कायली बोल्डी (Kyly Boldy) से तलाक लिया था। ऑस्ट्रेलिया के अपर फर्नट्री गली में 13 सितंबर 1969 को जन्में शेन वॉर्न इस वक्त सिंगल हैं।