भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। इन 4 मैचों में ऐसे बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है जिन्होंने अब तक जमकर बाउंड्रीज लगाए हैं जिसमें चौके और छक्के दोनों ही शामिल हैं। अब इस टी20 सीरीज का 5वां मैच शनिवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले बात अगर पहले 4 मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें दूसरे नंबर पर शाई होप और इशान किशन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

भारत-वेस्टइंडीज पहले 4 टी20 मैच के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में वेस्टइंडीज टीम के बैटर शेरफेन रदरफोर्ड पहले स्थान पर हैं जिन्होंने पहले 4 मैचों में कुल 19 चौके लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर इशान किशन और इस टी20 सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप मौजूद हैं। इशान किशन और शाई होप ने अब तक खेले 4-4 मैचों में 17-17 चौके लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय ओपनर संजू सैमसन मौजूद हैं जिन्होंने 4 मैचों में 16 चौके लगाए हैं।

इस टी20 सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 4 मैचों में 15 चौके लगाए हैं तो वहीं पांचवें स्थान पर टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 4 मैचों में 14 चौके लगाए हैं। इस सूची में छठे स्थान पर शिमरोन हेटमायर हैं जिन्होंने पिछले चार मुकाबलों में 11 चौके जड़े हैं तो वहीं 4 मैचों में 9 चौके लगा चुके तिलक वर्मा इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं।

भारत-वेस्टइंडीज 4 टी20 मैच के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनचौके
शेरफेन रदरफोर्ड 4422119
शाई होप4426117
इशान किशन4412317
संजू सैमसन4415216
श्रेयस अय्यर4415915
अभिषेक शर्मा4413914
शिमरोन हेटमायर448111
तिलक वर्मा431159
कामिल पूरन33586
रोवमन पॉवेल44536
नितीश कुमार रेड्डी22624
रोमारियो शेफर्ड32413
प्रिंस यादव22133

ट्रैविस हेड-टॉम लैथम ओपनर, शुभमन गिल समेत 4 भारतीय शामिल; विजडन ने चुनी वर्ल्ड की मौजूदा बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11

विजडन ने बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ को रखा जबकि पांचवें स्थान पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट को रखा। वहीं टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को शामिल किया और उन्हें बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर जगह दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)